Vande Bharat gift to Tirhut Champaran people Modi gives green signal know fare and timing तिरहुत और चंपारण वासियों को वंदे भारत की सौगात, मोदी देंगे ग्रीन सिग्नल; किराया और टाइमिंग जान लीजिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तिरहुत और चंपारण वासियों को वंदे भारत की सौगात, मोदी देंगे ग्रीन सिग्नल; किराया और टाइमिंग जान लीजिए

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी, विधायक विजेंद्र चौधरी आदि हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।

Fri, 20 June 2025 11:13 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता
share
तिरहुत और चंपारण वासियों को वंदे भारत की सौगात, मोदी देंगे ग्रीन सिग्नल; किराया और टाइमिंग जान लीजिए

तिरहुत और चंपारणवासी अब हाइस्पीड ट्रेन से सफर कर सकेंगे। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका शुभारंभ वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। वंदे भारत की सौगात मिलने से इस इलाके के लोगों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। मुजफ्फरपुर समेत रूट के सभी स्टेशनों पर ट्रेन के स्वागत की पूरी तैयारी की गयी है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी, विधायक विजेंद्र चौधरी आदि हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। इससे पहले पाटलिपुत्र से आने पर उसका स्वागत करेंगे। स्वागत के लिए प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक समारोह का आयोजन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को कल मिलेगी एक और वंदे भारत, पाटलिपुत्र टू गोरखपुर; जानें किराया और रूट

जानकारी के मुताबिक गाड़ी सं. 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत शुक्रवार को उद्घाटन स्पेशल के तौर पर चलेगी। 22 जून से इसका नियमित परिचालन होगा। पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर का ईसी किराया 1820 और सीसी का 925 रुपये है। मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र का ईसी किराया 840 और सीसी का 440 रुपये है। गोरखपुर का ईसी किराया 1565 और सीसी का 790 रुपये है। मुजफ्फरपुर से बस से पटना जाने में 120 से 150 रुपये खर्च करने होते हैं। ट्रेन से पटना के लिए 50 और गोरखपुर के लिए सुपरफास्ट का किराया 610 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटलिपुत्र टू गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन कहां-कहां रुकेगी ,संभावित किराया कितना

पाटलिपुत्र जंक्शन से किराया किमी ईसी सीसी

हाजीपुर 21 715 380

मुजफ्फरपुर 75 840 440

बापूधाम मोतिहारी 154 1045 540

सगौली 175 1115 570

बेतिया 197 1205 620

नरकटियागंज 234 1330 675

बगहा 276 1470 775

कप्तानगंज 345 1695 855

गोरखपुर 384 1820 925

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन

गाड़ी सं. 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल पाटलिपुत्र से दिन के 11.50 बजे खुलकर 12.30 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे मुजफ्फरपुर, 15.20 बजे बापूधाम मोतिहारी, 15.40 बजे सगौली, 16.20 बजे बेतिया, 17.10 नरकटियागंज, 18.10 बजे बगहा एवं 20.10 बजे कप्तानगंज रुकते हुए 21.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 22 जून से 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत का नियमित परिचालन होगा। यह शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन, लोकोमोटिव निर्यात परियोजना; PM देंगे सौगात

गोरखपुर से 5.40, पाटलिपुत्र से 15.30 बजे खुलेगी

प्रतिदिन गाड़ी सं. 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से 05.40 बजे खुलकर 07.30 बजे बगहा, 08.03 बजे नरकटियागंज, 08.35 बजे बेतिया, 08.50 सुगौली, 09.08 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.50 बजे मुजफ्फरपुर, 11.40 बजे हाजीपुर व 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत पाटलिपुत्र से 15.30 बजे खुलकर 16.08 बजे हाजीपुर, 17 बजे मुजफ्फरपुर, 18.23 बजे बापूधाम मोतिहारी, 18.43 बजे सुगौली, 19.00 बजे बेतिया, 19.33 नरकटियागंज, 20.02 बजे बगहा एवं 21.38 बजे कप्तानगंज रुकते हुए 22.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।