pm narendra modi bihar visit patna vikramganj stage will make on road पीएम मोदी के पटना आने से पहले दूसरे दौरे की भी तारीख आ गई, 29 मई को 32 जगह स्टेज बनेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी के पटना आने से पहले दूसरे दौरे की भी तारीख आ गई, 29 मई को 32 जगह स्टेज बनेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पटना में 32 जगहों पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेज बने होंगे। सड़क की बाई और लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। 30 मई को 10 बजे बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tue, 27 May 2025 11:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पीएम मोदी के पटना आने से पहले दूसरे दौरे की भी तारीख आ गई, 29 मई को 32 जगह स्टेज बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना पहुंचेंगे। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम है। इसी के साथ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष ने पीएम मोदी के अगले दौरे की तारीख भी बता दी है। पटना में 29 मई की शाम को पीएम मोदी का रोड शो होगा। पटना एयरपोर्ट पर कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री शेखपुरा मोड़ से हाईकोर्ट होते हुए आयकर चौराहा तक रोड शो करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे। प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट पर शाम 5 बजे पहुंचेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना में पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना में 32 जगहों पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेज बने होंगे। सड़क की बाई और लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। 30 मई को 10 बजे बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री 20 जून को फिर बिहार की धरती पर आएंगे और राज्य को सौगात देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी को आतंकियों से खतरा, बिहार दौरे पर एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स तैनात

पटना में पीएम का रोड शो होने वाला है। इस दौरान जगह-जगह महिलाएं उनका आरती कर स्वागत करेंगी। साथ ही उन पर फूलों की बारिश की जाएगी। इस बार उनका यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वो जनता को हजारों करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे। पीएम पटना-गया-डोभी सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसकी लागत 5519 करोड़ है। गोपालगंज में चार लेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन होगा जिसकी लागत 249 करोड़ है।

पटना-आरा-सासाराम सड़क का शिलान्यास होगा जिसकी लागत 3712 करोड़ है। वाराणसी-कोलकाता का शिलान्यास होगा जिसकी लागत लगभग छह हजार करोड़ है। रामनगर-कच्ची दरगाह का शिलान्यास होगा जिसकी लागत 1083 करोड़ है। बक्सर से भरौली के बीच पुल का निर्माण होना है जिसकी लागत 531 करोड़ है। प्रधानमंत्री पटना के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे जिसकी लागत 1200 करोड़ है। औरंगाबाद में नवीनगर सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के स्टेज दो के तहत 2400 मेगावाट की बिजली परियोजना का शिलान्यास करेंगे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू परिवार में पोता आ गया, तेजस्वी ने बेटे की फोटो दिखाकर कहा, जय हनुमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।