planning summer travel check this chart bihar route trains fully packed समर वेकेशन में घर जाने की सोच रहे हैं तो पहले देख लें ये चार्ट, बिहार रूट की ये ट्रेनें फुल पैक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

समर वेकेशन में घर जाने की सोच रहे हैं तो पहले देख लें ये चार्ट, बिहार रूट की ये ट्रेनें फुल पैक

समर वेकेशन के कारण भागलपुर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों में भीषण भीड़ है। विक्रमशिला और अंग एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच गई है। रेलवे ने राहत के लिए मालदा-किऊल और मुंबई-कटिहार स्पेशल जैसी ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन भारी भीड़ के सामने ये…

Wed, 15 April 2026 10:38 AMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
समर वेकेशन में घर जाने की सोच रहे हैं तो पहले देख लें ये चार्ट, बिहार रूट की ये ट्रेनें फुल पैक

Bihar News: गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू होने से पहले ही रेल यात्रियों की मुश्किलें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और सूरत जैसे महानगरों से घर आने और छुट्टी मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भागलपुर रूट की प्रमुख ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं बची है। विक्रमशिला एक्सप्रेस से लेकर एलटीटी और गुवाहाटी रूट की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है, जिससे कई क्लास में 'नो रूम' की स्थिति पैदा हो गई है।

प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की भयावह स्थिति

मई महीने में रेल यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए रेलवे के आधिकारिक आंकड़े और वर्तमान बुकिंग ट्रेंड किसी झटके से कम नहीं हैं, क्योंकि प्रमुख रूटों पर कंफर्म टिकट मिलना अब लगभग नामुमकिन हो गया है। भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस की स्थिति सबसे गंभीर है, जहाँ स्लीपर क्लास में वेटिंग का आंकड़ा 140 को पार कर चुका है। इसी तरह, मुंबई रूट पर चलने वाली एलटीटी एक्सप्रेस में भी भारी मारामारी है और इसके थ्री एसी (3AC) कोच में वेटिंग 110 के ऊपर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live : सीबीएसई 10वीं रिजल्ट होने वाला है जारी, DigiLocker पर मिलेगा Link

दक्षिण भारत की ओर जाने वाली अंग एक्सप्रेस की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। भागलपुर से बेंगलुरु के इस सफर के लिए स्लीपर क्लास में वर्तमान में 95 से अधिक की वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। बेंगलुरु और चेन्नई जाने वाले छात्रों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वर्तमान में साहिबगंज-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों की भारी कमी महसूस की जा रही है।

स्पेशल ट्रेनें बनीं बेसहारा

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने कुछ 'समर स्पेशल' ट्रेनों की घोषणा तो की है, लेकिन कुछ खास लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। वर्तमान में संचालित प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की बात करें तो किऊल-मालदा टाउन मेमू स्पेशल (03204/03203) 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन चलाई जा रही है, जिससे भागलपुर, सुल्तानगंज और जमालपुर के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि यात्रियों की संख्या की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हालांकि, दिल्ली और सूरत रूट पर सबसे अधिक मारामारी है, जहां स्लीपर क्लास की वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण कंफर्म टिकट मिलना लॉटरी निकलने जैसा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बेटे सम्राट के शपथ समारोह में पहुंचे पिता शकुनी चौधरी, JDU से दो डिप्टी CM
ये भी पढ़ें:सम्राट की सरकार बनने से पहले ही बड़ा ऐक्शन, एक साथ 41 सीओ-आरओ सस्पेंड
ये भी पढ़ें:बिहार में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, कॉल सेंटर का नजारा देख पुलिस दंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।