Empowering Women PM Modi Highlights Nari Shakti Vandan Act at Gorakhpur Conference नारी शक्ति वंदन सम्मेलन से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

Gorakhpur News - गोरखपुर में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना। मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की विकास यात्रा में भूमिका बढ़ रही है और आरक्षण के माध्यम से उनकी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Mon, 13 April 2026 05:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम सभागार में सोमवार को आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक बताया और इसे नारी शक्ति को समर्पित बताया। सोमवार की सुबह 11 बजे अपर नगर आयु्क्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हुई है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, वहीं मुद्रा योजना में 60 प्रतिशत से अधिक ऋण महिलाओं ने लिया है। आज स्टार्टअप क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की दिशा में दशकों से प्रयास जारी थे। अब इस दिशा में ठोस प्रगति हुई है और इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संसद के विशेष सत्र में चर्चा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला नेतृत्व केवल सामाजिक न्याय का विषय नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की अनिवार्य शर्त है। पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। यह सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित हुआ है, जब महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में प्रयास तेज हो रहे हैं। कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक : मोदी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को सशक्त बनाएगा नारी शक्ति वंदन बिल: मंत्री रेखा आर्य
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं यहां किसी को प्रवचन देने नहीं आया बल्कि..., नारी शक्ति वंदन एक्ट पर क्या बोले PM मोदी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।