Nhai open tender for sherpur kanhauli six lane ring road will cross from patna saran and vaishali शेरपुर-कन्हौली छह लेन सड़क का निर्माण जल्द, NHAI ने खोला टेंडर; इन जिलों से गुजरेगी पटना रिंग रोड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शेरपुर-कन्हौली छह लेन सड़क का निर्माण जल्द, NHAI ने खोला टेंडर; इन जिलों से गुजरेगी पटना रिंग रोड

पटना रिंग रोड के बनते ही शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। भारी वाहन शहर के अंदर जाने की बजाय रिंग रोड से आवागमण होगा। पटना, आरा, बक्सर, गया और वैशाली की ओर जाने वाले रास्ते आसान हो जाएंगे। यह परियोजना पटना को जाम से बड़ी राहत देगी।

Wed, 25 Feb 2026 06:18 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
शेरपुर-कन्हौली छह लेन सड़क का निर्माण जल्द, NHAI ने खोला टेंडर; इन जिलों से गुजरेगी पटना रिंग रोड

पटना रिंग रोड की बड़ी परियोजना शेरपुर-कन्हौली वाली छह लेन सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए एनएचएआई द्वारा जारी टेंडर फाइनल होकर खुल चुका है। अब एजेंसी का चयन होगा और इसके बाद काम की शुरूआत हो जाएगी। शेरपुर से कन्हौली के बीच नौ किलोमीटर की सड़क बननी है। राज्य सरकार से 50 प्रतिशत राशि नहीं मिलने के कारण यह पेंच फंसा हुआ था। इसपर सहमति बनी और राशि का आवंटन हो गया। इसपर कुल 777.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसे केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आधा-आधा वहन करेगी।

एनएचएआई के अनुसार जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों के दस्तावेज सत्यापन के बाद सीधे उनके बैंक खातों में मुआवजा भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमांचल में घुसपैठ और कट्टरवाद पर प्रहार, शाह 3 दिन बिहार में बनाएंगे रणनीति

कन्हौली के पास बनेगा जंक्शन

कन्हौली के पास जंक्शन का निर्माण होगा। इसका जुड़ाव कन्हौली-रामनगर, दानापुर-बिहटा और शेरपुर-कन्हौली रोड से होगा। कन्हौली गोलंबर से जोड़ने के लिए जो रैंप बनेगा उसकी लंबाई 1.50 किमी होगी। कन्हौली से शेरपुर के बीच 11 मौजों की जमीन अधिग्रहित होगी, जिनमें मुस्तफापुर मौली, बलुआ, रसुलपुर विजयगोपाल, मिल्की, हरशंकरपुर नरहन्ना, संतर, मुस्तफापुर, हिरामनपुर, कन्हौली, पैनाल और परखोतिमपुर पैनाठी शामिल हैं।

तीन जिलों से गुजरेगी यह रिंग रोड

शेरपुर-कन्हौली सड़क पटना, सारण और वैशाली तीन जिलों से होकर गुजरेगी। शेरपुर-दीघवारा के बीच गंगा पुल का निर्माण चल रहा है। यह भी शेरपुर-कन्हौली से जुड़ेगा। कन्हौली से आगे का हिस्सा बिहटा-सरमेरा रोड से जुड़ता है, जहां कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल बन चुका है। इससे भी जुड़ाव होगा। दिघवारा से बिदुपुर के बीच अब सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। 2028 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक पहली बार दौड़ेगी मेट्रो, मीठापुर तक का प्लान

भारी वाहनों का रिंग रोड से होगा आवागमन

पटना रिंग रोड के बनते ही शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। भारी वाहन शहर के अंदर जाने की बजाय रिंग रोड से आवागमण होगा। पटना, आरा, बक्सर, गया और वैशाली की ओर जाने वाले रास्ते आसान हो जाएंगे। यह परियोजना पटना को जाम से बड़ी राहत देगी।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि शेरपुर-कन्हौली छह लेन सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसका टेंडर खुल चुका है। एजेंसी के आवंटन की प्रक्रिया होगी और काम शुरू हो जाएगा। यह सड़क पटना के रिंग रोड अहम हिस्सा है। राज्य सरकार से 50 प्रतिशत राशि नहीं मिलने के कारण पेंच फंसा हुआ था। इसपर सहमति बनी और राशि का आवंटन हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का बिहार को तोहफा, DDU से पटना और किऊल से झाझा के बीच नई रेल लाइन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।