patna traffic police will cut challan for misuse of car sunroof कार के सनरूफ से सिर बाहर निकाला तो कट जाएगा चालान, पटना ट्रैफिक पुलिस का फरमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कार के सनरूफ से सिर बाहर निकाला तो कट जाएगा चालान, पटना ट्रैफिक पुलिस का फरमान

खाली सड़कों जैसे जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर अक्सर युवक कारों के सनरूफ से सिर बाहर निकालकर घूमते दिखते हैं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर अपलोड की जाती है। सनरूफ के बाहर सिर निकालकर युवक कई बार स्टंट करते भी दिखते हैं।

Tue, 3 June 2025 09:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
कार के सनरूफ से सिर बाहर निकाला तो कट जाएगा चालान, पटना ट्रैफिक पुलिस का फरमान

कार के सनरूफ से सिर बाहर निकालकर मस्ती करना अब भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर संबंधित कार के मालिक को पटना यातायात पुलिस समन भेजेगी। एमवी एक्ट की धारा-177 और 184 के तहत समन की कार्रवाई होगी। इसके अलावा जुर्माना भी हो सकता है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी पुलिस ऐसी गाड़ियों पर नजर रख रही है। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर सनरूफ वाली गाड़ी के साथ एक उदाहरण भी दिया है कि किस तरह ऐसा करने पर हादसे हो सकते हैं।

सनरूफ से एक ढाई किलो के पुतले को बाहर निकालकर यह दिखाया गया है कि एकाएक ब्रेक लगने पर कैसे लोग बाहर गिर सकते हैं। आमतौर से ये भी देखा जाता है कि बच्चों को लोग सनरूफ से सिर बाहर निकालने की अनुमति देते हैं। ऐसे में अगर आपात स्थिति आई और एकाएक ब्रेक लगाना पड़ा तो हादसा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचरों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन देना होगा आवेदन, मातृत्व अवकाश कितने दिनों तक
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, कब से बढ़ेगी गर्मी

खाली सड़कों पर सिर सनरूफ के बाहर कर घूमते हैं लोग

खाली सड़कों जैसे जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर अक्सर युवक कारों के सनरूफ से सिर बाहर निकालकर घूमते दिखते हैं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर अपलोड की जाती है। सनरूफ के बाहर सिर निकालकर युवक कई बार स्टंट करते भी दिखते हैं।

एएसपी ट्रैफिक, आलोक कुमार ने कहा कि सनरूफ से बाहर सिर निकालकर किसी तरह का जानलेवा या खतरनाक स्टंट करने पर समन की कार्रवाई की जाएगी। यातायात के सभी पुलिसकर्मियों को ऐसा करने वाले गाड़ी चालकों के ऊपर नजर रखने को कहा गया है।

कार के सनरूफ का इस्तेमाल होता है इन कामों में

● कार के सनरूफ का इस्तेमाल मुख्य रूप से ड्राइव करते वक्त धूप सेंकने के लिए होता है।

● गर्मी के दौरान कार में प्राकृतिक हवा के लिए भी कार के सनरूफ का इस्तेमाल किया जाता है।

● आपातकाल में इमरजेंसी एक्जिट के दौरान भी कार का सनरूफ काम आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन का टीका और गुलाब जल, पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल खुला;मिलेंगी खास सुविधाएं
ये भी पढ़ें:पटना-गया एनएच पर कार और बाइक की सीधी टक्कर, धूं-धूं कर जलीं दोनों गाड़ियां
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।