bihar weather yellow alert for thunder and strong wind in 7 districts purnia kishanganj बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, पटना में बादलों का डेरा; कब से बढ़ेगी गर्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, पटना में बादलों का डेरा; कब से बढ़ेगी गर्मी

Bihar Weather: मंगलवार को शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है।

Tue, 3 June 2025 06:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, पटना में बादलों का डेरा; कब से बढ़ेगी गर्मी

Bihar Weather: बिहार के लोगों को शुक्रवार से गर्मी और सताएगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ने के कारण अधिकतर जिले गर्म दिन की चपेट में रहेंगे। वहीं मंगलवार को शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है।

इधर, सोमवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। सबसे अधिक तापमान वाला शहर 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ आरा, बक्सर और डेहरी रहा। वहीं सबसे कम तापमान वाला शहर 21.9 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 27 जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान मधुबनी के अंधराठाढ़ी में 60.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि 57 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नालंदा में हवा चली।

पटना में छाये रहेंगे बादल, बारिश के आसार

पटना में मंगलवार को बादल छाये रहेंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर ठनका और बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। वहीं सोमवार को दोपहर बाद बादल छाये रहे और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राजधानी में हवा चली। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।