patna airport new terminal open passengers are getting many facilities चंदन का टीका और गुलाब जल, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर यात्रियों का स्वागत; मिलेंगी यह खास सुविधाएं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चंदन का टीका और गुलाब जल, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर यात्रियों का स्वागत; मिलेंगी यह खास सुविधाएं

Patna Airport: एयरपोर्ट थानेदार को इलाके में विशेष तौर पर गश्त करने का आदेश दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है। इधर, पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि नए टर्मिनल भवन में प्रवेश मार्ग से बदलाव का ध्यान रखें।

Tue, 3 June 2025 07:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
चंदन का टीका और गुलाब जल, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर यात्रियों का स्वागत; मिलेंगी यह खास सुविधाएं

Patna Airport: पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन को आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार की सुबह पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर कई यात्री अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचे। नए टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर यात्रियों का स्वागत चंदन का टीका लगाकर और गुलाब जल छिड़क कर किया गया। नए टर्मिनल भवन की भव्यता देख कई यात्री बेहद खुश नजर आए। यात्रियों ने कहा कि पटना में इस तरह का शानदार एयरपोर्ट देख वो काफी उत्साहित हैं और उन्हें गर्व भी हो रहा है। आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन पर यात्रियों को कई नई और आधुनिका सुविधाएं भी मिलेंगी।

इससे पहले सोमवार की मध्य रात्रि से ही पुराने टर्मिनल से यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके बाद अब यात्रियों को नए प्रवेश द्वार से एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन तक जाना होगा। स्टेट हैंगर की ओर से पीर अली पथ से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश का रास्ता सोमवार की मध्य रात्रि के बाद बंद कर दिया गया। पीर अली पथ पर निकास द्वार से सटे एय़रपोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए वाहनों के आने-जाने का नया रास्ता तैयार किया गया है। विमानन कंपनियां टिकट काउंटर, कार्यालय व जरूरी साधनों को नए टर्मिनल भवन में शिफ्ट कर चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, कब से बढ़ेगी गर्मी

टर्मिनल भवन के एक एयरोब्रिज को भी मंगलवार से शुरू किया जाएगा। एसएसपी अवकाश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की है। मंगलवार से पटना पुलिस के 20 जवानों की तैनाती प्रवेश और निकास द्वार के पास अगले 10 दिनों तक रहेगी।

यातायात पुलिस के 20 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट थानेदार को इलाके में विशेष तौर पर गश्त करने का आदेश दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है। इधर, पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि नए टर्मिनल भवन में प्रवेश मार्ग से बदलाव का ध्यान रखें। हर जगह साइनेज लगा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना-गया एनएच पर कार और बाइक की सीधी टक्कर, धूं-धूं कर जलीं दोनों गाड़ियां

ये सुविधाएं होंगी नए टर्मिनल भवन में

● पार्किंग में 1100 वाहनों की पार्किंग क्षमता है

● सुरक्षा जांच की एक्सरे मशीनें अब 16 हो जाएंगी

● एयरपोर्ट पर पहले 22 की जगह 64 चेक इन काउंटर

● आगमन से प्रस्थान तक लंबी कतारों से मिलेगी निजात

● आगमन और प्रस्थान क्षेत्र में लाउंज की मिलेगी सुविधा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में महिला सिपाही ने क्यों लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।