car and bike burn after collapsed at patna gaya national highway पटना-गया एनएच पर कार और बाइक की सीधी टक्कर, धूं-धूं कर जलीं दोनों गाड़ियां, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना-गया एनएच पर कार और बाइक की सीधी टक्कर, धूं-धूं कर जलीं दोनों गाड़ियां

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद दोनों वाहन पर सवार लोग गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि गाड़ी में किसी के जलने की बात से इंकार की जा रही है।

Tue, 3 June 2025 06:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, जहानाबाद
share
पटना-गया एनएच पर कार और बाइक की सीधी टक्कर, धूं-धूं कर जलीं दोनों गाड़ियां

पटना-गया एनएच 22 पर सोमवार की रात साढ़े 10 बजे कार व बाइक में हुई सीधी टक्कर हो गई। जिसके कारण दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हालांकि इस भीषण दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि कनौदी स्थित आरओबी से बाइक नीचे गया की ओर उतर रहा था वहीं रौंग साइड से पटना की ओर जा रही कार ने सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। और देखते ही देखते देानों गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक दोनों गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। आग लगने के कारण करीब एक घंटे तक एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में महिला सिपाही ने क्यों लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट

मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और आग बुझाने के बाद दोनों गाड़ियों को किनारे करा परिचालन शुरू कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद दोनों वाहन पर सवार लोग गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि गाड़ी में किसी के जलने की बात से इंकार की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाखिल-खारिज को लंबित रखने पर ऐक्शन, बिहार के दो जिलों में DLCR निलंबित
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।