Patna shootout shooters partied all night before killing Chandan Mishra talked to Sheru four times पटना शूटआउट: चंदन मिश्रा की हत्या से पहले शूटरों ने रात भर पार्टी की, शेरू से 4 बार बात हुई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना शूटआउट: चंदन मिश्रा की हत्या से पहले शूटरों ने रात भर पार्टी की, शेरू से 4 बार बात हुई

पटना के पारस अस्पताल में हुए शूटआउट के मामले में रिमांड पर लिए गए शूटर हत्याकांड के राज उगल रहे हैं। आरोपियों ने रात भर पार्टी की और सुबह चंदन मिश्रा की हत्या कर दी। हत्या से पहले गैंगस्टर शेरू सिंह ने शूटरों से 4 बार बात की थी।

Fri, 25 July 2025 06:34 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना शूटआउट: चंदन मिश्रा की हत्या से पहले शूटरों ने रात भर पार्टी की, शेरू से 4 बार बात हुई

पटना के पारस अस्पताल में पिछले दिनों सजायाफ्ता कैदी चंदन मिश्रा की गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने के मामले में रिमांड पर आए शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह ने कई राज पुलिस के सामने खोले हैं। सूत्रों की मानें तो उसने पुलिस को बताया कि चंदन मिश्रा की हत्या से पहले 4 बार दफा शेरू सिंह ने उससे और बलवंत से बात की थी। पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात शेरू शूटरों से पल-पल की खबर ले रहा था। हत्या की तारीख तय होने के बाद शूटरों ने उसे खबर दी। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर सभी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए।

पारस अस्पताल में कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या करने से एक रात पहले सभी आरोपियों ने जमकर पार्टी की। सभी पूरी रात जागे रहे थे। फिर अलसुबह ही पारस अस्पताल के पास पहुंच गए। सूत्र बताते हैं कि तौसीफ ने पुलिस को बताया कि हर रोज बलवंत सभी शूटरों को रुपये का लालच देता था। वह कहता था कि सभी को समय पर पूरी रकम मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे कपड़े-जूते का शौकीन था चंदन मिश्रा, पिता की बंदूक से किया था पहला मर्डर

शेरू ने शूटरों को नेपाल भागने को कहा

शेरू ने वारदात के बाद सभी को बिहार के रास्ते नेपाल भाग जाने की सलाह दी थी। उसे लगता था कि दूसरे देश में पुलिस आरोपियों को पकड़ने नहीं पहुंचेगी। हर कीमत पर शेरू इस घटना में खुद का नाम नहीं आने देना चाहता था। यही कारण है कि वह चाहता था कि शूटर पकड़े न जाएं, लेकिन एसटीएफ की टीम ने शूटरों को ढूंढ़ निकाला, जिससे इस वारदात का खुलासा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारस अस्पताल के चप्पे-चप्पे से कैसे वाकिफ हुआ तौसीफ, किसने दिए शूटरों को हथियार

कोलकाता के गेस्ट हाउस में रुके थे शूटर

चंदन की हत्या करने के बाद पश्चिम बंगाल भागे अपराधियों ने कोलकाता के आनंदपुर स्थित गेस्ट हाउस में ठहरने के दौरान कोई वैध पहचान पत्र नहीं दिये थे। उन्हें डर था कि अगर वे गेस्ट हाउस में सही पहचान पत्र देंगे तो पुलिस उन तक पहुंच सकती है। सही पहचान नहीं देने के बाद भी शूटरों को गेस्ट हाउस में 24 घंटे से ज्यादा समय तक ठहरने दिया गया। वहीं से बिहार और बंगाल एसटीएफ ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीडियो में देखिए पटना के पारस अस्पताल में कैसे हुआ शूटआउट, 5 शूटर आए और…

सूत्रों की मानें तो गेस्ट हाउस में गए चार अपराधियों और एक युवती ने किसी दूसरे का पहचान पत्र जमा किया था। पुलिस टीम इस पहलू पर भी तफ्तीश कर रही है कि अपराधियों ने किस व्यक्ति का पहचान पत्र गेस्ट हाउस में जमा किया था। पहचान पत्र दूसरे राज्य का है। गेस्ट हाउस के खिलाफ पहले ही केस दर्ज हो चुका है।

पटना से बाहर के तस्कर ने दिया था हथियार

पटना पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि पटना के बाहर के रहने वाले एक तस्कर ने अपराधियों को हथियार दिया था। हथियार बलवंत को सौंपे गए। अब पुलिस उस हथियार तस्कर की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा हत्याकांड में अब पुलिस का एनकाउंटर, भोजपुर में 2 को मारी गोली

एक और बाइक मिली, सत्यापन कर रही है पुलिस

इस घटना की तफ्तीश और पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और बाइक मिली है। आशंका है अन्य तीन शूटर इसी बाइक पर सवार थे। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि यह सत्यापन किया जा रहा है कि बरामद बाइक वही है या नहीं। वहीं दूसरी ओर इस घटना में शामिल दो अन्य शूटरों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।