रात भर ढूंढती रही पुलिस, भागते रहे खान सर; कोचिंग गुरु गिरफ्तार होंगे या कोर्ट में करेंगे सरेंडर?
खान सर पकड़े जाने की आशंका से भूमिगत हो गए हैं। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस रात भर उनकी तलाश में जुटी रही। चर्चा है कि गिरफ्तारी की कार्रवाई से बचने के लिए खान सर कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।

Khan Sir Arresting: देश भर में चर्चित बिहार के कोचिंग टीचर फैसल खान उर्फ खान सर कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंस गए हैं। उनके सुरक्षा कर्मियों की फायरिंग मामले में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज कर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इस बीच खान सर पकड़े जाने की आशंका से भूमिगत हो गए हैं। उनका कोई अता पता नहीं चल रहा है। बीती रात भर पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही। चर्चा है कि गिरफ्तारी की कार्रवाई से बचने के लिए खान सर कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। इधर, खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडिज के पास रात भर छात्रों की भीड़ जुटी रही। रात भर पुलिस की गाड़ी दौर लगाती रही। छात्रों का हुजूम देखकर पुलिस काफी सोच समझकर कदम उठा रही है। आज शनिवार की सुबह खान सर की कोचिंग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहां छात्रों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि खान सर वकीलों के संपर्क में हैं और कानूनी सलाह ले रहे हैं। बीती रात एक बार अफवाह फैली कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गुरुवार को खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में नया मोड़ उस समय आ गया जब उनके ही सुरक्षा गार्ड का फायरिंग करते वीडियो वायरल होने लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने खान सर के आदेश पर गोली चलाने की बात स्वीकर कर लिया। उसके बाद खान सर के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई तेज हो गई। उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज होने लगी तो पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों ने तुरंत बैठक बुलाई। पटना आईजी के नेतृत्व में बैठक के बाद पुलिस ने खान सर पर दबिश बढ़ाई तो वे अंडर ग्राउंड हो गए।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके हथियार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस एविडेंस जुटा रही है। जिनके खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार गार्ड्स ने खान सर के आदेश पर फायरिंग करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस बच-बचाकर बयान दे रहे है पर अंदर से खान सर की गिरफ्तारी पर मुहर लग चुकी है क्योंकि, ज्ञान बिन्दु के संचालक रोशन सर को इन्हीं आरोपों में जेल भेजा जा चुका है। छात्रों मौजूदगी को देखते हुए पुलिस सावधानी से कदम उठा रही है।




साइन इन