Khan Sir ordered guards to firing saying Dekh Kya Rahe Ho Turant Goli Chalao FIR reveals देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, मैं समझ लूंगा; खान सर ने ही गार्ड से गोली चलवाई, FIR में दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, मैं समझ लूंगा; खान सर ने ही गार्ड से गोली चलवाई, FIR में दावा

खान एकेडमी पर हुए बवाल के दौरान फैजल खान उर्फ खान सर ने ही अपने दोनों बॉडीगार्ड को गोली चलाने का आदेश दिया था। उन्होंने गार्ड से कहा था- देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, मैं समझ लूंगा। पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर में यह दावा किया गया है।

Fri, 5 June 2026 04:34 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, मैं समझ लूंगा; खान सर ने ही गार्ड से गोली चलवाई, FIR में दावा

पटना के खान सर उर्फ फैजल खान ने ही अपने दोनों बॉडीगार्ड को फायरिंग करने का आदेश दिया था। पुलिस पूछताछ में दोनों गार्ड ने बताया कि 2 जून की रात को जब कोचिंग सेंटर के बाहर भीड़ ने तोड़फोड़ और पथराव किया था, तब खान ने ही उन्हें तुरंत फायरिंग करने को कहा था। दोनों गार्ड ने बताया- जब लोग उग्र होकर हल्ला कर रहे थे। तब खान सर ने कहा कि देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा। कदमकुआं थाना में गुरुवार को फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज हुई, उसमें यह बात लिखी हुई है।

इस एफआईआर में दोनों बॉडीगार्ड तालेबर सिंह एवं प्रदीप कुमार के साथ ही फैजल खान उर्फ खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है। खान सर पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। दोनों गार्ड को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। जिन राइफल से गोली चलाई गई, उन्हें भी जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेज दिया था।

खान सर के आदेश पर फायरिंग

दोनों गार्ड ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मंगलवार रात 10.30 बजे के आसपास कुछ लोग खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर आए और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड चुनचुन को मारपीट कर जख्मी कर दिया। युवक गेट पर लगे बैनर फाड़ने लगे और हल्ला मच गया। शोर सुनकर वे बाहर पहुंचे। बाहर भारी भीड़ थी, जो उग्र होकर हंगामा कर रही थी। इसके बाद खान सर उर्फ फैजल खान के आदेश पर दोनों बॉडीगार्ड ने अपने लाइसेंसी हथियार से दो-दो राउंड फायर किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान के कहने पर ही चली गोली; FIR में गैर जमानती धारा, कोर्ट ना रोके तो अरेस्ट तय

रौशन सर के ज्ञान बिंदु कोचिंग से विवाद

खान सर के कोचिंग सेंटर और रौशन आनंद सर के ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच बिहार पुलिस सिपाही भर्ती रिलज्ट की प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में यह विवाद हुआ। कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान ने भी कहा कि दोनों कोचिंग में स्टूडेंट्स की खरीद-बिक्री हुई। 2 जून की रात खान एकेडमी में सिपाही भर्ती में चयनित उम्मीदवारों का सम्मान समारोह हुआ। उसके बाद कुछ युवकों ने उनके सेंटर के बाहर तोड़फोड़ और पथराव कर दिया था।

खान सर ने रात में कहा कि 7-8 राउंड फायरिंग होते उन्होंने देखा, मगर अगले दिन वह अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि गार्ड के कहने पर उन्होंने गोलीबारी की बात कही थी, फायरिंग नहीं हुई। मंगलवार रात की पुलिस की प्रेस रिलीज में भी फायरिंग की पुष्टि नहीं होने की बात कही गई थी।

इसके बाद गुरुवार को ज्ञान बिंदु कोचिंग ने वीडियो जारी कर खान सर के दोनों गार्ड पर फायरिंग का आरोप लगाया। वीडियो आने के बाद पुलिस ने उसकी जांच की। फिर दोनों गार्ड को उठा लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: खान सर की गिरफ्तारी का काउंटडाउन शुरू, पुलिस की स्टूडेंट्स से अपील

रौशन आनंद जेल में

खान सर के कोचिंग सेंटर पर बवाल के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद उर्फ रौशन सर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल जेल में हैं। उनकी रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में कोचिंग स्टूडेंट्स का प्रदर्शन हुआ। छात्र-छात्राओं ने खान सर के विरोध में भी नारे लगाए थे।

अब खान सर की गिरफ्तारी की चर्चा के बीच कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में कहीं स्टूडेंट्स ना भड़क जाए, यह चिंता का विषय बना हुआ है। पटना पुलिस ने छात्र-छात्राओं से किसी के बहकावे में ना आने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर की गिरफ्तारी के लिए कोचिंग टाइम खत्म होने का इंतजार? पुलिस ने की बड़ी अपील
ये भी पढ़ें:PHOTO: खान के खिलाफ पटना में रौशन के स्टूडेंटस का प्रदर्शन, बवाल का फोटो-वीडियो
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।