patna police question to khan sir after his two bodyguards arrested in firing दोनों गार्ड अरेस्ट, अब खान सर से भी पुलिस की पूछताछ; जिससे फायरिंग हुई वो गन भी मिल गई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दोनों गार्ड अरेस्ट, अब खान सर से भी पुलिस की पूछताछ; जिससे फायरिंग हुई वो गन भी मिल गई

खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर हमले और तोड़फोड़ के बाद अब खान सर खुद इस पूरे में उलझते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फायरिंग के एक वायरल वीडियो के आधार पर पहले उनके दो गार्ड्स को अरेस्ट किया और अब खान सर से भी पूछताछ शुरू हो चुकी है।  

Thu, 4 June 2026 05:11 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
दोनों गार्ड अरेस्ट, अब खान सर से भी पुलिस की पूछताछ; जिससे फायरिंग हुई वो गन भी मिल गई

पटना स्थित खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर हमले के मामले में पल-पल नए मोड़ आ रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की तहे उघाड़ने में लगी है। अब खबर यह है कि पटना पुलिस की एक टीम खान सर से पूछताछ कर रही है। खान सर से यह पूछताछ ऐसे समय में हो रही है जब पुलिस ने आज ही उनके दो बॉडीगार्ड को फायरिंग के मामले में पकड़ा है। दरअसल 2 जून यानी खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के दिन हुई एक फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में खान सर के अंगरक्षक फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

जब पुलिस की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो पुलिस ने इस गहन तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश के बाद पुलिस की एक टीम खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहुंची। वहां पुलिस ने दोनों गार्ड को हिरासत में लिया और फिर उन्हें लेकर कदमकुआं थाने पर पहुंची। कदमकुआं थाने में दोनों ही गार्ड से पूछताछ की गई जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि जिस गन से फायरिंग की गई थी वो गन बरामद हो गई है और दोनों ही अंगरक्षकों ने फायरिंग की बात भी कबूल ली है। अब पुलिस खुद खान सर से पूछताछ में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा;फीस वाले दावे को चुनौती
ये भी पढ़ें:खान सर के गार्ड के फायरिंग वाले वीडियो से हड़कंप, दो अंगरक्षक हिरासत में

खान सर ने बयान बदले

अभी तक इस मामले में खान सर एक बार अपना एक अहम बयान भी बदल चुके हैं जो सीधे तौर से फायरिंग से ही जुड़ा हुआ है। जिस दिन उनके कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ, गार्ड से मारपीट की गई और तोड़फोड़ हुआ उस दिन खान सर ने कहा था कि उन्होंने खुद करीब 8-10 राउंड फायरिंग होते हुए देखा था। खान सर ने कहा था कि फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई थी।

अगले ही दिन यानी 03 जून को खान सर ने कहा कि रात में माहौल ऐसा बन गया कि कुछ समझ नहीं आ रहा था। जो गार्ड ने हमें बताया वहीं हमने मान लिया। खान सर ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी के साथ फैजल खान ने यह भी आरोप लगाया था कि खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट के पास ही स्थित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी ने यह हमला करवाया है। खान सर ने बताया कहा था कि कम फीस वसूलने की वजह से ही वो दूसरे कोचिंग संस्थान के निशाने पर हैं और उनको धमकी भी मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 राउंड फायरिंग से दहला पटना का खुसरूपुर, बच्ची समेत 3 जख्मी; मचा हड़कंप

ज्ञान बिंदु एकेडमी ने किए हैं बड़े दावे

इधर इस पूरे प्रकरण पर ज्ञान बिंदू एकेडमी की तरफ से बड़े दावे किए गए हैं। ज्ञान बिंदू प्रबंधन ने दावा किया है कि खान सर ने ही फायरिंग करवाई है। प्रबंधन से जुड़े लोगों ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि माहौल बनाने के लिए यह फायरिंग गार्ड के जरिए करवाई गई है। फायरिंग के बाद जानबूझ कर एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को साजिश के तहत फंसाया गया है।

एकेडमी के सदस्यों ने यह भी दावा किया कि उनके यहां छात्रों से बीपीएससी, दारोगा और बिहार पुलिस की तैयारी करवाने के लिए ली जाने वाली फीस खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट में ली जाने वाली फीस से काफी कम है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट की तरफ से शिकायत मिलने के बाद रौशन आनंद के अलावा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।