patna police reached khan global institute to investigate khan sir guard firing video उलटा फंसते दिख रहे खान सर, फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद दो बॉडीगार्ड पुलिस हिरासत में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

उलटा फंसते दिख रहे खान सर, फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद दो बॉडीगार्ड पुलिस हिरासत में

खान ग्लोबिल इंस्टीच्यूट पर हमले के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। अब पुलिस ने खान सर के दो अंगरक्षकों को हिरासत में ले लिया है। खान सर के गार्ड द्वारा फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया है। 

Thu, 4 June 2026 02:09 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
उलटा फंसते दिख रहे खान सर, फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद दो बॉडीगार्ड पुलिस हिरासत में

पटना में खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट में हुए तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में एक नया वीडियो सामने आने के बाद अब खान सर ही उलटा फंसते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। दो सुरक्षा गार्डों के फायरिंग के नए वीडियो से मचे हड़कंप के बीच पुलिस ने खान सर के दो अंगरक्षकों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल इस नए वीडियो में कथित तौर से खान सर का बॉडीगार्ड फायरिंग करता नजर आ रहा है। यह वीडियो भी 2 जून की रात का बताया जा रहा है यानी उसी दिन का जिस दिन खान सर के कोचिंग पर हमला हुआ था।

बताया जा रहा है कि फायरिंग वाले वीडियो की जांच के लिए पटना पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर के अंदर पहुंची थी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास के लोगों से भी 2 जून की रात हुई घटना के संबंध में जानकारी ली है। पूरे प्रकरण में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर की तरफ से यह नया वीडियो जारी किया गया था। जिसके बाद अब पुलिस ने भी ऐक्शन लिया है। इस ऐक्शन के बाद खान सर उलटा पूरे प्रकरण में फंसते नजर आ रहे हैं क्योंकि अगर उनके बॉडीगार्ड ने उस दिन फायरिंग की थी तो फिर पुलिस इसकी भी गहन तफ्तीश करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर के गार्ड ने ही की फायरिंग? ज्ञान बिंदू कोचिंग ने VIDEO दिखा कर दिया दावा

यहां आपको बता दें कि घटना की रात खान सर ने शुरू में कहा था कि तोड़फोड़ और मारपीट के दौरान 10 राउंड फायरिंग तो उन्होंने खुद देखी थी। लेकिन अगले ही दिन खान सर फायरिंग की बात से मुकर गए थे और उन्होंने कहा था कि माहौल ऐसा हो गया था कि वो समझ नहीं सके और जैसा गार्ड नेे उनको बोला था वैसा ही उन्होंने कह दिया था। पुलिस ने भी उस वक्त तक इस पूरी घटना में फायरिंग से इनकार किया था। इस प्रकरण में रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ का जो वीडियो सामने आया था उसमें भी कोई भी शख्स फायरिंग करता नजर नहीं आया था।

इधर पटना में 'खान सर' के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान के कोचिंग संस्थान में कथित तोड़फोड़ और पथराव के सिलसिले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट' के प्रबंधक कन्हैया कुमार सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें खान सर के कोचिंग के पास स्थित ज्ञान बिंदू जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 2 अन्य लोग शामिल हैं।

हालांकि, गिरफ्तारी के वक्त रौशन आनंद ने आऱोप लगाया था कि उनके कोचिंग संस्थान को बदनाम करने के लिए साजिश रचा गया है और यह साजिश खान सर ने रची है। हालांकि, खान सर ने इससे पहले आरोप लगाया था कि कुछ कोचिंग सेंटर वाले उनसे इस बात से नाराज थे क्योंकि वो छात्रों से कम फीस लेते हैं। खान सर ने इसी ज्ञान बिंदू एकेडमी पर हमले का आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि उन्हें पहले भी धमकी दी गई थी। बहरहाल अब पूरे मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर का कोचिंग सेंटर बंद, घर के बाहर जुटे सैकड़ों छात्र; टीचर ने की खास अपील
ये भी पढ़ें:VIDEO: खान सर के गार्ड को घसीट ले गए, बैनर फाड़े और ईंट फेंका; खूब हुआ उत्पात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।