more than 50 round firing in patna khusrupur three injured including a girl 50 राउंड फायरिंग से दहला पटना का खुसरूपुर, बच्ची समेत 3 जख्मी; गिट्टी-बालू में कमीशन पर बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

50 राउंड फायरिंग से दहला पटना का खुसरूपुर, बच्ची समेत 3 जख्मी; गिट्टी-बालू में कमीशन पर बवाल

पटना के खुसरूपुर इलाके में 50 राउंड फायरिंग के बाद से दहशत है। गिट्टी-बालू में कमीशन वसूलने को लेकर हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में 3 लोग जख्मी हो गए हैं। घायल लोगों में एक बच्ची भी शामिल है। 

Thu, 4 June 2026 04:26 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
50 राउंड फायरिंग से दहला पटना का खुसरूपुर, बच्ची समेत 3 जख्मी; गिट्टी-बालू में कमीशन पर बवाल

भले ही सम्राट चौधरी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कर रही हो लेकिन अपराधियों के हौसले अभी पस्त नहीं हो रहे हैं। अब पटना पुलिस की नाक के नीच पटना में बहुत बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। पटना के खुसरूपुर इलाके को गोलियां की तड़तड़ाहट से दहलाने का काम अपराधियों ने किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि खुसरूपुर के चैनपुर गांव में 50 राउंड फायरिंग की गई है। ताबड़तोड़ इस फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा है। बताया जा रहा है कि खुलेआम फायरिंग के दौरान बचने के लिए कई लोग यहां-वहां काफी देर तक छिपे हुए थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में 12 साल की नेहा कुमारी, 50 साल की सोना देवी और 26 साल के दीपक कुमार हैं। सभी घायल लोगों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। सोना देवी और घायल नेहा को पैर में गोली लगी है जबकि दीपक कुमार को पेट में गोली लगी है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि फायरिंग की सूचना देने के बाद भी पुलिस 2 घंटे की देरी से वहां पहुंची थी। इलाके में कुछ देर के लिए काफी तनाव की स्थिति भी बनी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा;फीस वाले दावे को चुनौती
ये भी पढ़ें:खान सर के गार्ड के फायरिंग वाले वीडियो से हड़कंप, दो अंगरक्षक हिरासत में

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी के पीछे गिट्टी-बालू में कमीशन का मामला है। घटना में घायल दीपक कुमार ने बताया है कि वो लोग गिट्टी-बालू का बिजनेस करते हैं। इस सिलसिले में बुधवार को कई गाड़ी गिट्टी गिराए गए थे। आरोप है कि गांव के ही एक दबंग शख्स ने गिट्टी-बालू गिराने के एवज में 2000 रुपया कमीशन की डिमांड की थी। लेकिन रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

दावा किया जा रहा है कि 10 से ज्यादा की संख्या में आए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। कहा जा रहा है कि फायरिंग करने वाले सभी आरोपी चैनपुर गांव के रहने वाले थे। बहराहल राजधानी को दहला कर रख देने वाली इस अंधाधुंध फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन के भी कान खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सूचना पर खुसरूपुर थाना की पुलिस और एसडीपीओ-2 भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायरिंग करने वालों की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।