Patna murder case solved wife killed Ajit in p10 lakhs driver was the liner पटना मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, बीवी ने 10 लाख देकर मरवाई थी गोली; ड्राइवर था लाइनर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, बीवी ने 10 लाख देकर मरवाई थी गोली; ड्राइवर था लाइनर

पुलिस के मुताबिक पत्नी रीता ने ही पति अजीत की हत्या दस लाख की सुपारी देकर करवा दी। ड्राइवर मंशु कुमार लाइनर की भूमिका में था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sat, 12 July 2025 07:07 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, बीवी ने 10 लाख देकर मरवाई थी गोली; ड्राइवर था लाइनर

बिहार की राजधानी पटना के खगौल निवासी अजीत कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि स्कूल संचालिका पत्नी ने जमीन और संपत्ति के लिए पति की हत्या शूटरों से करा दी थी। बीते छह जुलाई को हुई इस घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने हत्यारन पत्नी 43 वर्षीय रीता सिन्हा (मुस्तफापुर, खगौल) और मंशु कुमार (शाहपुर, पटना) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल और दो बाइक बरामद की गई है। पुलिस शूटरों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रीता एक स्कूल की संचालिका थीं, लेकिन स्कूल की जमीन उनके पति के नाम पर थी। उसके पति उस जमीन को बेचना चाहते थे। रीता को डर था कि जमीन बिकने के बाद उसका स्कूल भी बंद हो जाएगा। काफी मना करने के बाद भी जब अजीत नहीं मानें तो रीता ने एक साल पहले पति की हत्या की साचिश रची। इस साजिश में उनका चालक मंशु भी शामिल था। उसने मंशु को शूटरों के इंतजाम का जिम्मा सौंपा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार : शराब पीकर मंत्री के मंच पर पहुंचा अफसर, डीएम ने पकड़कर जेल भेजा

6 जुलाई की रात हत्या हुई थी

चालक दो अपराधियों को लेकर रीता के पास आया। 10 लाख रुपये हत्या की सुपारी तय हुई। इसमें तीन लाख नकद अग्रिम राशि के रूप में रीता ने शूटरों को दी, जिसके बाद 6 जुलाई की रात स्कूटी से जाते वक्त अजीत कुमार की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि डेढ़ माह पहले भी अजीत कुमार की हत्या की कोशिश की गई थी। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि चालक मंशु ने अपराधियों के लाइनर का काम किया। वह हर पल शूटरों को यह बता रहा था कि अजीत इस वक्त कहां हैं। इसके बाद अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया। मौका हाथ लगते ही उन्होंने गोली मारकर अजीत को मौत के उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना नगर निगम बोर्ड की बैठक में बवाल, मीटिंग छोड़ निकले अधिकारी

हमेशा पति से होता था रीता का झगड़ा

पुलिस की जांच में पता चला है कि पति के साथ हमेशा रीता का झगड़ा होता था। संपत्ति सहित अन्य विवादों को लेकर झगड़ा करती थी। दोनों में मारपीट की नौबत आ जाती थी।

क्या बोले अधिकारी?

पुलिस ने इस कांड का खुलासा कर दिया है। अजीत की हत्या स्कूल संचालिका उनकी पत्नी ने ही कराई थी। वहीं लाइनर का काम चालक ने किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों की तलाश जारी है। -भानू प्रताप सिंह, सिटी एसपी, पश्चिमी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वेटनरी कॉलेज के छात्र को गोली मारी, क्रिकेट खेलने के लिए हुआ था झगड़ा
ये भी पढ़ें:पटना में अब बालू कारोबारी का मर्डर, रमाकांत यादव की घर के बाहर गोली मारकर हत्या
ये भी पढ़ें:बिहार के एक और भ्रष्ट इंजीनियर पर ईओयू का शिकंजा; पटना, सहरसा, सीतामढ़ी में रेड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।