Now sand trader Murder in Patna Ramakant Yadav shot dead outside his house पटना में अब बालू कारोबारी का मर्डर, रमाकांत यादव की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में अब बालू कारोबारी का मर्डर, रमाकांत यादव की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

पटना में गोपाल खेमका के बाद एक और कारोबारी की हत्या कर दी गई है। रानी बाजार थाना क्षेत्र में बालू काराबोरी रमाकांत यादव को अपराधियों ने घर के बाहर गोली मारकर गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया।

Thu, 10 July 2025 08:00 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में अब बालू कारोबारी का मर्डर, रमाकांत यादव की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

बिहार का पटना एक बार फिर मर्डर से दहल गया है। जिले के रानी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रमाकांत यादव बताया जा रहा है। वह अपने घर के बाहर बगीचे में शाम के वक्त टहल रहे थे। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पटना में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी वारदात है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह वारदात रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव की है। रमाकांत यादव बालू कारोबार से जुड़े थे। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर अपने बगीचे में गिर पड़े। फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन रमाकांत को बिहटा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस को अशोक साव के रिश्तेदार पर भी शक, दो को पकड़ा

परिजन का कहना है कि रमाकांत के भाई उमाकांत यादव की भी 15 साल पहले गोली मारकर हत्या की गई थी। उमाकांत काबेटा राहुल कुमार अभी मुखिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। अपराधियों की पहचान की जा रही है। आपसी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है खेमका को मरवाने वाला साह? बड़े व्यापारियों की हत्या में पहले भी आया नाम

बता दें कि पटना जिले में बीते एक सप्ताह के भीतर दूसरे कारोबारी का मर्डर है। 4 जुलाई को गांधी मैदान थाना क्षेत्र में नामी कारोबारी गोपाल खेमका की घर के बाहर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जमीन विवाद में बिल्डर अशोक साह ने सुपारी देकर खेमका को मरवाया था। पुलिस ने साह, शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हथियार सप्लायर राजा पिछले मंगलवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।