bmp woman constable committed suicide in patna पटना में महिला सिपाही ने क्यों लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में महिला सिपाही ने क्यों लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट

कनिका मूल रूप से नवादा जिले की रहने वाली थी। वह शादीशुदा थी। दंपति को एक 5 वर्ष का बेटा है। कनिका के मकान मालिक ने डायल 112 की पुलिस को फोन कर यह खबर दी कि उसका कमरा पिछले एक दिनों से नहीं खुला है।

Tue, 3 June 2025 05:36 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना में महिला सिपाही ने क्यों लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट

पटना में एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीसैप-7 में तैनात महिला सिपाही कनिका कुमारी ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना गांधी मैदान थाना इलाके के गोलघर के समीप स्थित एक मकान में हुई जहां कनिका किराए पर रहती थी। इसकी जानकारी होने पर सोमवार की रात 9:30 बजे गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

कनिका मूल रूप से नवादा जिले की रहने वाली थी। वह शादीशुदा थी। दंपति को एक 5 वर्ष का बेटा है। कनिका के मकान मालिक ने डायल 112 की पुलिस को फोन कर यह खबर दी कि उसका कमरा पिछले एक दिनों से नहीं खुला है। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाखिल-खारिज को लंबित रखने पर ऐक्शन, बिहार के दो जिलों में DLCR निलंबित

अंत में पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी तो कनिका का शव फंदे से लटकता देखा। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। फिर मृतका के परिजनों को पुलिस ने खबर दी। गांधी मैदान थानाध्यक्ष के मुताबिक किसी तरह का सुसाइड नोट मौके से बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! मुजफ्फरपुर में हवाई अड्डे के साथ बनेगा प्रशिक्षण अकादमी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।