Patna 10 year girl old murder body wrapped in blanket found 24 hours after missing पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर फेंका, 24 घंटे से लापता थी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर फेंका, 24 घंटे से लापता थी

पटना के बायपास थाना क्षेत्र में घर से दूध लेकर निकली बच्ची की हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर फेंक दिया गया। लापता होने के 24 घंटे बाद उसका शव घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Thu, 23 April 2026 05:49 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर फेंका, 24 घंटे से लापता थी

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक 10 साल की बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई। बच्ची बुधवार सुबह से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लापता होने के 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह बच्ची का शव बायपास थाना क्षेत्र में मिला। शरीर और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। साथ ही शव कंबल में लपेटा हुआ बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया।

सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की पहचान 10 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है। वह बायपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर जल्ला हनुमान मंदिर के बगल वाली गली में परिवार के साथ रहती थी।

दूध लेकर घर से निकली, वापस नहीं लौटी

बताया जा रहा है कि बच्ची बुधवार 22 अप्रैल को सुबह अपने घर से दूध लेकर आसपास के लोगों को देने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। बच्ची के लापता होने के बाद परिजन ने उसकी तलाश की। कहीं भी उसका सुराग नहीं मिलने पर रात में परिजन ने पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। फिर अगले दिन सुबह उसका शव घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना पुलिस की महिला सिपाही की ससुराल में हत्या, पति गिरफ्तार; लव मैरिज किया था

पुलिस क्या बोली?

पटना सिटी के एसडीपीओ-2 गौरव कुमार ने बताया कि बुधवार रात को बच्ची के लापता होने की शिकायत परिजन ने पुलिस को दी थी। इसके बाद तलाशी अभियान चला गया। फिर गुरुवार सुबह बायपास थाना पुलिस को एक बच्ची का शव पतली गली के अंदर पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। शव कंबल के अंदर लपेटा हुआ मिला।

इसके बाद एफएसएल टीम को फॉरेंसिक जांच के लिए बुलाया गया। डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर के ऊपर जख्म के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता चल पाएगी, कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के चंपारण में पेड़ से लटकी मिली कपल की लाश, युवक के परिजन बोले- हत्या है

एसडीपीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच चल रही है। पुलिस टीम हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एफएसएल टीम और पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो भी सबूत मिलेंगे, उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बच्ची की हत्या किसने और क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

(पटना से हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन के लव मैरिज से नाराज भाई का खौफनाक इंतकाम, बहनोई का मर्डर कर गाड़ दी लाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।