Angered by sister love marriage brother horrific revenge killed brother-in-law burying dead body बहन के लव मैरिज से नाराज भाई का खौफनाक इंतकाम, बहनोई का मर्डर कर जमीन में गाड़ दी लाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहन के लव मैरिज से नाराज भाई का खौफनाक इंतकाम, बहनोई का मर्डर कर जमीन में गाड़ दी लाश

बहन ने दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी भाई सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के खुरशेदा गांव का है।

Thu, 23 April 2026 10:47 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बहन के लव मैरिज से नाराज भाई का खौफनाक इंतकाम, बहनोई का मर्डर कर जमीन में गाड़ दी लाश

Horror Killing in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर हॉरर किलिंग की वारतात को अंजाम दिया गया। एक भाई ने अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने बहनोई की हत्या करके लाश को जमीन में दफन कर दिया। बहन ने दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी भाई सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के खुरशेदा गांव का है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस हॉरर किलिंग में परिवार का कोई अन्य सदस्य संलिप्त था या नहीं।

मृतक की पहचान सुनील कुमार कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक सुनील ने वर्ष 2024 में केसरिया की रहने वाली शिल्पी कुमारी से प्रेम विवाह किया था। यह शादी अंतर्जातीय थी। इस शादी से शिल्पी का भाई सुमंत कुमार नाराज़ चल रहा था। वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था। बताया गया है कि 17 अप्रैल को सुमंत कुमार ने अपने बहनोई सुनील को फोन कर ससुराल आने का निमंत्रण दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में झगड़ा खत्म कराने गए युवक को ही मार डाला, गुस्साए लोगों का सड़क जाम

सुनील स्कूटी से निकला, लेकिन रास्ते से ही लापता हो गया। वह ना अपने ससुराल पहुंचा ना घर। इसके बाद पत्नी शिल्पी ने साहेबगंज थाने में पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस को सुनील की स्कूटी मोतिहारी जिले के बिजधरी थाना क्षेत्र में नहर के पास मिली। जब पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल साले सुमंत कुमार का निकला। पुलिस को सुमंत पर शक हुआ तो शादी का इतिहास खंगाला गया। पता चला कि वह शिल्पी और सुनील की शादी से काफी नाराज था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दौलत के लिए दानव बना जीजा, साले की गला रेत हत्या;खून से सनी लुंगी मिली

संदेह के आधार पर पुलिस ने सुमंत को हिरासत में ले लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सुमंत टूट गया और ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर बधना चौड़ से सुनील का शव बरामद किया गया। सुनील का शव मिट्टी में दबा हुआ था जिसे पुलिस ने खोदकर निकलवाया। इस मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। केस करने के बाद पुलिस से पीड़िता शिल्पी कुमारी ने बताया कि उसे पहले से ही आशंका थी कि उसका भाई कुछ गलत कर सकता है क्योंकि वह दूसरी जाति के सुनील से शादी से काफी नाराज़ था। मीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि आरोपी सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी से मोबाइल पर हुआ झगड़ा तो बिहार के टीचर ने दे दी जान, पुलिस फोन खंगाल रही
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।