पटना पुलिस की महिला सिपाही की ससुराल में हत्या, पति गिरफ्तार; लव मैरिज किया था, प्रेग्नेंट भी थी
मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार ने बताया कि संकेशी ने सात मार्च 2026 को सुपौली निवासी सुजीत कुमार से प्रेम विवाह किया था। ससुराल में उसकी हत्या कर दी गई।

Bihar Crime Newes: बिहार के पश्चिम चंपारण में पटना पुलिस बल में तैनात महिला सिपाही संकेशी कुमारी (27 वर्ष)की ससुराल में गला घोट कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की देर शाम सात बजे सहोदरा के सुपौली गांव में संकेशी के ससुराल की बताई जा रही है। बताया जाता है संकेशी कुमारी ने लव मैरिज किया था और वह गर्भवती थी। पुलिस ने मृतका के पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वही ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़ कर भाग गए हैं । सहोदरा थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि संकेशी के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को जीएमसीएच में करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार ससुराल वालों की तलाश पुलिस ने तेज कर दिया है।
संकेशी के मायके वालों ने ससुराल वालो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के बड़े भाई गौनाहा के मंगुराहा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि संकेशी ने सात मार्च 2025 को सुपौली निवासी सुजीत कुमार से प्रेम विवाह किया था। इधर 21 अप्रैल को छोटी बहन मंगीता की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए संकेशी पटना से घर आई थी । शादी में शामिल होने के बाद बुधवार को अपने ससुराल चली गई। देर शाम में मालूम चला कि उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई है।
स्थानीय सूत्रों से सूचना मिलने पर मायके लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि संकेशी का शव घर में पड़ा हुआ है। ससुराल वाले घर से गायब थे, जबकि उसका पति सुजीत कुमार वहीं पर मौजूद था। उसके बाद घटना की सूचना सहोदरा पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
मृतका के बड़े भाई दिनेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार संकेशी कुमारी ने 7 मार्च 2025 को परिवार की सहमति से सुजीत कुमार से लव मैरिज किया था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थीं और सामान्य जीवन जी रही थीं। 21अप्रैल 2026 को वह अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थीं। शादी के अगले दिन सुबह करीब 7 बजे संकेशी का पति सुजीत कुमार अचानक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे अपने साथ ससुराल ले गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों में इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी। उसी दिन शाम करीब 7 बजे परिजनों को सूचना मिली कि संकेशी कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। संकेशी कुमारी चार महीने की गर्भवती थीं और आने वाले बच्चे को लेकर बेहद उत्साहित थीं। ऐसे में उसेके द्वारा आत्महत्या करने की बात परिजनों को गलत लग रही है।




साइन इन