Pappu Yadav Health Deteriorates during Campaign for Congress Candidate in West Bengal Elections पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, बंगाल चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंचे थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, बंगाल चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंचे थे

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। भीषण गर्मी में रोड शो करने की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Tue, 21 April 2026 08:27 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, बंगाल चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंचे थे

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंचे थे। । बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी में प्रचार करने की वजह से उनकी हालत थोड़ी खराब हो गई। इसके बाद डॉक्टर की निगरानी में सांसद का इलाज किया गया। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार आ गया है। चुनाव प्रचार खत्म कर वे शाम को पूर्णिया के लिए रवाना भी हो गए।

पूर्णिया सांसद के कार्यालय सचिव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी की वजह से पप्पू यादव की तबीयत दोपहर में खराब हो गई। उन्हें डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया। वहीं, उनके प्रवक्ता ने मंगलवार शाम को बताया कि सांसद अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रसन्न हैं। वह मालदा से पूर्णिया लौट रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को इंग्लिश बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी मसूद आलम और हरिशचंद्रपुर सीट से मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे। बंगाल का यह जिला बिहार से सटा हुआ है। पप्पू यादव ने कहा कि मालदा, कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। भाजपा यहां साजिश कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाएगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मालदा जिले में पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। यहां चुनाव प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन था। वहीं राज्य में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। दोनों चरणों की मतगणना 4 मई को होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में गए बगैर 90% महिलाएं... पप्पू यादव के बयान पर बवाल, महिला आयोग से नोटिस

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, महिला आयोग से नोटिस

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के हाल ही में महिला नेत्रियों को लेकर दिए एक बयान पर विवाद हो गया है। सांसद ने कहा कि नेताओं के कमरे में गए बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनेता सबसे ज्यादा महिलाओं का शोषण करते हैं। पप्पू यादव की इस टिप्पणी पर सियासी घमासान मच गया। बिहार राज्य महिला आयोग ने इस पर आपत्ति जताते हुए उन्हें नोटिस भेज दिया। आयोग ने सांसद से 3 दिन में जवाब मांगा है। साथ ही भाजपा, जदयू समेत सत्ताधारी दलों ने उनके बयान पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूगल पर सबसे ज्यादा पोर्न नेता देखते हैं; महिला आरक्षण पर चर्चा में ये क्या बोल
ये भी पढ़ें:कंगना-चखना को इग्नोर करिए, ये सब चटनी हैं; राहुल गांधी के बचाव में कूदे पप्पू
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।