Netaon Ke Kamre Me Gaye Bina Mahilayen Rajniti Nahi Kar Sakti Pappu Yadav Statement uproar नेताओं के कमरे में गए बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं... पप्पू यादव के बयान पर बवाल, महिला आयोग से नोटिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेताओं के कमरे में गए बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं... पप्पू यादव के बयान पर बवाल, महिला आयोग से नोटिस

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नेताओं के कमरे में गए बिना 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। बिहार राज्य महिला आयोग ने इस पर आपत्ति जताते हुए सांसद को नोटिस भेज दिया है। 

Tue, 21 April 2026 04:40 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नेताओं के कमरे में गए बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं... पप्पू यादव के बयान पर बवाल, महिला आयोग से नोटिस

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है। सांसद ने कहा कि नेताओं के कमरे में गए बिना 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। बिहार राज्य महिला आयोग ने इस बयान पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने सांसद को नोटिस भेजकर 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

सांसद पप्पू यादव ने घर से लेकर दफ्तर और सदन तक महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार का मामला उठाया। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि महिलाओं के साथ शोषण करने में राजनेता सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लेकर भारत तक के नेताओं की महिलाओं पर गिद्ध दृष्टि है। उनके यह बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सांसद ने कहा, “नेताओं के रूम (कमरे) में गए बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। भारत को नोचने की एक गलत संस्कृति बन गई है। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस, सब जगह बेटियों और महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है। घरेलू हिंसा के जरिए भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना-चखना को इग्नोर करिए, ये सब चटनी हैं; राहुल गांधी के बचाव में कूदे पप्पू

महिला आयोग ने पप्पू यादव से पूछा- क्यों ना आपकी सांसदी रद्द कर दी जाए

राज्य महिला आयोग ने पूर्णिया सांसद के इस बयान को घृणित करार दिया। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन अप्सरा ने पप्पू यादव को भेजे नोटिस में कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में पप्पू यादव द्वारा कहा गया कि राजनीति में कार्य कर रहीं महिलाएं किसी न किसी राजनेता के साथ बेड शेयर करते ही आती हैं। यह महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है।

इस पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनसे जवाब मांगा गया है। आयोग ने सांसद से पूछा है कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया और क्यों ना उनकी सांसदी रद्द करने के लिए लोकसभा स्पीकर से अनुशंसा की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे घर आकर भूंजा खाते थे, 5 बार MP बन गए तब आप... गिरिराज से भिड़े पप्पू यादव

पप्पू यादव ने संसद में कहा था- सबसे ज्यादा पोर्न नेता देखते हैं

पिछले दिनों संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयकों पर चर्चा के दौरान पप्पू यादव ने दावा किया था कि महिलाओं के साथ शोषण करने में नेता पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने यह तक कहा था कि गूगल पर सबसे ज्यादा पोर्न नेता ही देखते हैं। उनका यह बयान भी खूब चर्चा का विषय बना था।

पप्पू यादव ने लोकसभा में 16 अप्रैल को कहा था कि महिलाओं के साथ यौन शोषण में नेता सबसे आगे हैं। उनके बाद बाबा और अफसर आते हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह भी कहा था कि अब तक 700 से ज्यादा सांसदों पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है और 155 से ज्यादा चार्जशीटेड हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूगल पर सबसे ज्यादा पोर्न नेता देखते हैं; महिला आरक्षण पर चर्चा में ये क्या बोल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।