कंगना-चखना को इग्नोर करिए, ये सब चटनी हैं; 'टपोरी' और 'तू-तड़ाक' पर राहुल गांधी के बचाव में कूदे पप्पू यादव
राहुल गांधी के बचाव में कूदे पप्पू यादव ने कंगना-चखना जैसे शब्दों का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद के बारे में किया है।

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद सर पूर्व अभिनेत्री कंगना रनौत के बारे में विवादास्पद बयान किया है। राहुल गांधी के बचाव में कूदे पप्पू यादव ने कंगना-चखना जैसे शब्दों का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद के बारे में किया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बारे में कहा था की महिलाएं उनसे असहज महसूस करती हैं। टपोरी की तरह आने और तू-तड़ाक करने का आरोप लगाया था।
पप्पू यादव से पत्रकारों ने राहुल गांधी के बारे में कंगना रनौत की टिप्पणी पर सवाल पूछा तो कहने लगे कि उन्हें इग्नोर कीजिए। पत्रकारों से कहा कि हाथी चले बाजार कुत्ता भुके हजार। यहां तो सभी हमाम में नंगे हैं। व्यक्तिगत आलोचना की कोई वजह नहीं है। गोबर पर क्यों घी फेंकते रहते हैं। कंगना- चखना इस सब तो चटनी है। इन सब को इग्नोर कीजिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बारे में ये बात करने के लायक नहीं हैं। अगर बबूल रोपिएगा तो खजूर चखने को नहीं मिलेगा।
इससे पहले बिहार कांग्रेस के नेताओं ने भी राहुल गांधी पर तीखा वार करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मीडिया में हाईलाइट होने के लिए बीजेपी सांसद ने ऐसा बयान दिया जो माफ करने लायक नहीं है। महिला सांसद को ओछी टिप्पणी से बचना चाहिए। उनकी निजी जिंदगी पर कोई सवाल नहीं उठाता को उन्हें ऐसा करने से परहेज करना चाहिए। उसके बाद पप्पू यादव का यह बयान आया है।
क्या है मामला?
दिल्ली में संसद के परिसर में कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में बुधवार को बड़ा बयान दिया था। बीते 12 मार्च को संसद की सीढ़ियों पर चाय नाश्ते से उपजे विवाद पर कंगना रनौत ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी के इस व्यवहार पर देश के 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, 116 पूर्व सैनिक और 4 वकीलों ने एक खुला पत्र लिखकर राहुल गांधी से देश के लोगों से माफी की बात कही। संसद में पत्रकारों ने कंगना रनौत से सवाल पूछा तो उनका यह इंस्टैंट रिएक्शन सामने आया।
बहन से सीखें कांग्रेस सांसद
राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि टपोरी की तरह आते हैं और किसी को ऐ, तू कहकर बात करते हैं। कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उसके साथ हूटिंग कॉल करते हैं। कंगना ने यहां तक कह दिया कि हम महिलाओं को उनको देखकर अनकंफर्टेबल फील होता है। उन्हें अपनी बहन(प्रियंका गांधी) को देखना चाहिए। उनका(प्रियंका गांधी) कंडक्ट और बात करने का अंदाज कितना अच्छा है। उनसे राहुल गांधी को सीखना चाहिए।




साइन इन