Pappu Yadav got angry on deletion of 65 lakh names in SIR said to dissolve parliament and assemblies यह चोरी नहीं डकैती- SIR में 65 लाख नाम कटने पर भड़के पप्पू यादव; बोले- मोदी लोकसभा भंग करें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यह चोरी नहीं डकैती- SIR में 65 लाख नाम कटने पर भड़के पप्पू यादव; बोले- मोदी लोकसभा भंग करें

पप्पू यादव ने कहा कि 22 लाख वोटर मर गए, 35 लाख गायब और 7 लाख का दो बार पंजीकरण हो गया। यह सब एक महीने में पता चल गया लेकिन 16 सालों में पता नहीं चला। अगर वास्तव में इतना फर्जीवाड़ा और फर्जी वोटर हैं तो नरेंद्र मोदी उन्हीं वोटों से पीएम बने हैं।

Sat, 2 Aug 2025 12:33 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
यह चोरी नहीं डकैती- SIR में 65 लाख नाम कटने पर भड़के पप्पू यादव; बोले- मोदी लोकसभा भंग करें

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले चुनाव आयोग की और से स्पेशल वोटर वेरिफिकेशन कराया गया जिसमें 65 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कट गए। हालांकि ईसीआई ने दावा-आपत्ति के लिए एक माह का समय दिया है लेकिन, इस पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे वोटों की चोरी करार दिया तो पूर्णिया के निर्लदीय सांसद पप्पू यादव ने डकैती बताया है। उन्होंने चुनाव आयोग को कांके मेंटल हॉस्पिटल में इलाज कराने की सलाह दी और कहा है कि लोकसभा को भंग कर फिर से चुनाव में जाना चाहिए। राज्यों की विधानसभाओं को भी डिजॉल्व कर देना चाहिए अगर इतने फर्जी वोटर हैं।

एक इंटरव्यू में पप्पू यादव ने कहा कि 22 लाख वोटर मर गए, 35 लाख गायब और 7 लाख का दो बार पंजीकरण हो गया। यह सब एक महीने में पता चल गया लेकिन 16 सालों में पता नहीं चला। अगर वास्तव में इतना फर्जीवाड़ा और फर्जी वोटर हैं तो नरेंद्र मोदी उन्हीं वोटों से पीएम बने हैं और बाकी नेता भी उन्हीं वोटों से चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। तो पहले लोकसभा को ही भंग कर देना चाहिए और फिर से हमलोगों को चुनाव में आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधानसभा चुनावों में फर्जी वोट के आरोप सही हैं तो उन विधानसभा को भी तुरंत भंग कर देना चाहिए जो फर्जी वोटरों की वोटिंग से गटित हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग को सीएम फेस बनाएं प्रशांत किशोर, पप्पू यादव क्यों बोले

पप्पू यादव ने कहा कि महाराष्ट्रा में भी बीजेपी गठबंधन पिछले दरवाजे से चुनाव जीती। पांच बजे के बाद 40 लाख वोट कास्ट हो गए। दिल्ली में भी वही हुआ। तो यह अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सवाल पर संसद नहीं चलने दिया जाएगा। चुनाव आयोग को सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि कम से कम नाम कटे और ज्यादा से ज्यादा जुड़े। लेकिन यहां तो वोटों की डकैती कर ली गयी। नस्ल पर हमला किया गया। सर्वोच्च न्यायालय से भरोसा और उम्मीद है। इन्हें अब नहीं छोड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमें एटम बम मिला है, फटेगा तो चुनाव आयोग नहीं दिखेगा; वोटर लिस्ट पर राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास प्रूफ है कि इलेक्शन कमीशन वोट चोरी में इनवॉल्व है। ये लोग वोटों की चोरी कर रहे हैं। कहा कि चुनाव आयोग से इतर हम लोगों ने फैक्ट सर्वे कराया है। जो रिपोर्ट आया है वह एटम बम है। जब फटेगा तो भूचाल आ जाएगा और इलेक्शन कमीशन दिखेगा भी नहीं। हालांकि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के तमाम आरोपों को भ्रामक बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR का पहला चरण पूरा; 65 लाख वोटर का नाम कटना तय, 99.8% फॉर्म जमा
ये भी पढ़ें:बिहार से लोकतंत्र खत्म कर रहा चुनाव आयोग, एसआईआर पर तेजस्वी ने नीतीश को भी लपेटा
ये भी पढ़ें:एसआईआर पर सवाल उठाने वालों को विदेशियों की चिंता ज्यादा : गिरिराज सिंह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।