Union Minister Giriraj Singh Defends Bihar Voter List Revision Against Opposition Claims एसआईआर पर सवाल उठाने वालों को विदेशियों की चिंता ज्यादा : गिरिराज सिंह, Delhi Hindi News - Hindustan
More

एसआईआर पर सवाल उठाने वालों को विदेशियों की चिंता ज्यादा : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर विपक्ष की आपत्तियों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया संविधान के अनुसार है और 22 साल बाद की जा रही है। विपक्ष...

Mon, 21 July 2025 08:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एसआईआर पर सवाल उठाने वालों को विदेशियों की चिंता ज्यादा : गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि जो लोग इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें संविधान की बुनियादी जानकारी नहीं है और उन्हें भारतीय मतदाताओं से ज्यादा विदेशी नागरिकों की चिंता है। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, चुनाव आयोग अपना संवैधानिक काम कर रहा है। इसमें किसी को असहजता क्यों हो रही है? उन्होंने बताया कि 22 साल बाद बिहार में एसआईआर किया जा रहा है, ताकि फर्जी नाम हटाए जा सकें और सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जा सकें।

विपक्ष का आरोप है कि इससे करोड़ों योग्य मतदाता दस्तावेज न होने की वजह से मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, चुनाव आयोग सिर्फ यह देख रहा है कि क्या व्यक्ति भारतीय नागरिक है और दस्तावेजा असली हैं या नहीं। इसमें डरने की क्या बात है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, क्या विपक्षी नेताओं को रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की चिंता है? ऐसे लोग देशभक्त नहीं कहे जा सकते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।