Kangana Ranaut called Rahul Gandhi a Tapori He should learn from his sister टपोरी की तरह आते हैं, अपनी बहन से सीखें; राहुल गांधी पर कंगना रनौत का बड़ा हमला, India News in Hindi - Hindustan
More

टपोरी की तरह आते हैं, अपनी बहन से सीखें; राहुल गांधी पर कंगना रनौत का बड़ा हमला

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी के आचरण को 'टपोरी' जैसा बताया है। कंगना ने कहा कि उनका 'तू-तड़ाक' वाला व्यवहार महिलाओं को असहज करता है, उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी से शिष्टाचार सीखना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर।

Wed, 18 March 2026 12:49 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टपोरी की तरह आते हैं, अपनी बहन से सीखें; राहुल गांधी पर कंगना रनौत का बड़ा हमला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उनके व्यवहार और आचरण को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को टपोरी तक कह दिया। साथ ही अपनी बहन (प्रियंका गांधी) से सीखने की सलाह दी। दरअसल पूर्व नौकरशाहों और सैनिकों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ लिखे गए एक खुले पत्र के संदर्भ में कंगना रनौत ने उनके व्यवहार की कड़ी आलोचना की और उसे संसद के गरिमामय माहौल के विपरीत बताया।

'टपोरी' जैसा व्यवहार

कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का व्यवहार संसद में एक 'टपोरी' जैसा होता है। उन्होंने कहा कि वह अक्सर लोगों को 'ऐ, तू' कहकर 'तू-तड़ाक' की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि राहुल गांधी के इस तरह के आचरण को देखकर महिलाओं को बहुत असहजता महसूस होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई इंटरव्यू दे रहा होता है, तो वह पीछे से हूटिंग करते हैं या 'आजा-आजा मेरे साथ' जैसी टिप्पणियां करते हैं।

बहन प्रियंका गांधी से सीखने की नसीहत

राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ ही कंगना ने उनकी बहन (प्रियंका गांधी) के आचरण की जमकर तारीफ की। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उनका (प्रियंका गांधी का) आचरण और व्यवहार कितना अच्छा है, उनके एटीकेट्स (शिष्टाचार) बहुत अच्छे हैं।' बयान के अंत में कंगना ने राहुल गांधी पर सीधा व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी खुद में ही एक शर्मिंदगी हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सब सनातनी हैं, लिखने में क्या घबराना; सारा अली खान मंदिर मामले में कूदीं कंगना
ये भी पढ़ें:मुझे नहीं लगता उनको शरम है…नोरा के विवादित गाने पर क्या बोलीं कंगना?
ये भी पढ़ें:आचरण के लिए माफी मांगें राहुल, 200 से ज्यादा पूर्व सैन्य अफसरों की खुली चिट्ठी

राहुल गांधी के खिलाफ खुला पत्र

कंगना रनौत का यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में 84 पूर्व नौकरशाहों, 116 पूर्व सैन्य अधिकारियों और कई पूर्व वकीलों ने मिलकर एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आचरण और उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कंगना ने इसी पत्र और राहुल गांधी की कार्यशैली को लेकर अपना यह कड़ा रुख स्पष्ट किया।