Dhanpashu, dog cat, cow ox 5 crore 2 crore; why Pappu Yadav said on Rajya Sabha elections धनपशु, कुत्ता-बिल्ली, गाय-गोरू, 5 करोड़, 2 करोड़; राज्यसभा चुनाव पर पप्पू यादव ऐसा क्यों बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

धनपशु, कुत्ता-बिल्ली, गाय-गोरू, 5 करोड़, 2 करोड़; राज्यसभा चुनाव पर पप्पू यादव ऐसा क्यों बोले

पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। हालांकि, किसी गठबंधन का नाम नहीं लिया है पर विधायकों के बिकने का रेट बता दिया है।

Mon, 16 March 2026 02:27 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
धनपशु, कुत्ता-बिल्ली, गाय-गोरू, 5 करोड़, 2 करोड़; राज्यसभा चुनाव पर पप्पू यादव ऐसा क्यों बोले

Rajya Sabha Election Pappu Yadav: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज 16 मार्च(सोमवार को) मतदान चल रहा है। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। हालांकि, किसी गठबंधन का नाम नहीं लिया है पर विधायकों के बिकने का रेट बता दिया है। कहा है कि धनपशुओं ने जीत के लिए विधायकों को कुत्ते-बिल्ली, गाय-गोरू की तरह खरीदा। कोई दो करोड़ में बिका तो कोई पांच करोड़ में।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। एनडीए के सभी विधायकों ने वोट डाल दिया है। महागठबंधन के तीन विधायक गायब हैं। इस बीच पप्पू यादव चुनाव को लेकर ऐक्टिव हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। कहा है कि इस चुनाव में जीत का आधार ही खरीद फरोख्त है। पटना में मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने बिकाउ विधायकों की तुलना जानवरों से कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: RS चुनाव में क्रॉस वोटिंग का शक, कांग्रेस के 3 MLA ने अब तक नहीं डाला वोट

कहा है कि राज्यसभा और विधान परिषद में धनपशु जाल फैलाते हैं अैर फफकि जन प्रतिनिधियों को खरीदते हैं और वे कुत्ते, बिल्ली, गाय की तरह से बेचते हैं। लोग दो करोड़, चार करोड़, पांच करोड़ में बिकते हैं। यह भी कहा कि जन प्रतिनिधियों को बिकने से फुर्सत नहीं है और जनता त्रस्त है। बिहार में बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं पर कोई देखने वाला नहीं है।

पप्पू यादव ने बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिप्पणी की। कहा कि सभी राज्यों में महागठबंधन की जीत होगी। चुनाव से पले ममता दीदी को परेशान करने की साजिश रची जा रही है। रातों रात होम सेक्रेटरी को क्यों निशाना बनाया गया। स्क्रिप्ट पहले से तैयार है। लेकिन इस बार उन लोगों की कुछ नहीं चलेगी। पांचों राज्यों में महागठबंधन ही जीतेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी इंतजार कीजिए, MGB के 4 विधायकों के गायब होने पर बोले तेजस्वी यादव

छपरा और मोतिहारी में छात्रा से रेप पर कहा कि बेटियों की आबरू लूटी जा रही है और जन प्रतिनिधि बिक रहे हैं। छपरा में बेटी पर अत्याचार हुआ और जातिवाद का खेल खेला जा रहा है। सभी दोषियों को पुलिस गिरफ्तार करे और उन्हें जेल भेजे। आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें सजा दिलाई जाए ताकि कोई बेटी पर नजर उठाने की हिमाकत नहीं करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा सेफ, 5वीं राज्यसभा सीट पर एडी सिंह और शिवेश राम में कौन जीत रहा?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।