no entry of heavy vehicles on munger rail and road bridge shri krisha setu use Aunta Simaria 6 lane Road Bridge कहीं टूट ना जाए, बिहार के मुंगेर रेल-सड़क पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री; सिमरिया सिक्सलेन पुल से जाएं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कहीं टूट ना जाए, बिहार के मुंगेर रेल-सड़क पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री; सिमरिया सिक्सलेन पुल से जाएं

दरअसल भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के एक स्पेन टूट कर गंगानदी में समा जाने के बाद अब मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु के सड़क मार्ग से 20 टन क्षमता से अधिक वजन वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब ओवर लोडेड वाहनों का आवागमन औटा- सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल से होगा।

Wed, 6 May 2026 11:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे प्रतिनिधि, बेगूसराय
share
कहीं टूट ना जाए, बिहार के मुंगेर रेल-सड़क पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री; सिमरिया सिक्सलेन पुल से जाएं

परिवहन विभाग के निर्देश पर बेगूसराय में जिला प्रशासन ने श्री कृष्ण सेतु (मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल) की सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस पर भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया है कि मुंगेर स्थित इस महत्वपूर्ण सेतु पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन से इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इस संदर्भ में मुख्य सचिव द्वारा भी पुल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार इस सेतु से केवल 20 टन तक भार वाले वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है। साथ ही, जमुई जिले के बालू घाटों से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर रोक के लिए सेतु के दोनों छोर पर हाइट गेज लगाने का निर्देश दिया है। भारी वाहनों (20 टन से अधिक) को बेगूसराय-सिमरिया सिक्स लेन पुल-हाथीदह-मोकामा-मुंगेर-भागलपुर मार्ग से होकर आवागमन का निर्देश दिया गया है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी परिस्थिति में ओवरलोड एवं भारी वाहनों को पुल पर प्रवेश न करने दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह, अश्लील डांस और गन; जदयू विधायक पर नई मुसीबत; गोपालगंज में केस दर्ज
ये भी पढ़ें:मैथिली मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक; बिहार में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ

दरअसल भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के एक स्पेन टूट कर गंगानदी में समा जाने के बाद अब मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु के सड़क मार्ग से 20 टन क्षमता से अधिक वजन वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब ओवर लोडेड वाहनों का आवागमन औटा- सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल से होगा। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसके लिए पत्र भी जारी किए हैं। पूर्वी व दक्षिणी बिहार के सभी जिले के भारी वाहनों का उत्तर बिहार आवागमन अब मात्र एक औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल से ही होगा। इससे सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क पर वाहनों की संख्या में वृद्धि हो जाएगी।

इससे सिक्सलेन सड़क पुल के अलावे मरम्मत कार्य से गुजर रहे राजेन्द्र सेतु पर भी इसका असर पड़ेगा। दूसरी ओर इन दिनों राजेन्द्र सेतु की मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने के साथ-साथ सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट में कई जगह सड़क अधूरा निर्माण रहने से वाहनों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएआई व जिला प्रशासन के द्वारा वाहनों को निर्बाध आवागमन को लेकर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा और जदयू से 16-16, HAM से 1;सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ

पतली सड़क से आवागमन में होती है परेशानी

लोगों ने बताया कि सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट पूरा किए बगैर पिछले तीन वर्षों से एनएचएआई के द्वारा वाहनों से टोल की वसूली की जा रही है। जबकि साहेबपुर कमाल, बलिया, रमजानपुर, खातोपुर आदि जगहों में एनएच 31 सड़क के आसपास बाजार रहने तथा नेशनल हाइवे 31 सड़क पार करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने से अधिकतर समय ऐसे जगहों पर जाम लगा रहता है।

इस दौरान वाहनों को गुजरने में समय व ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। वही दूसरी ओर बेगूसराय शहर तथा बीहट एनएच 31 सड़क पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चलने से यहां हर समय सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।