Nitish to resign from Bihar Legislative Council on Monday JDU MLA Anant Singh confirms नीतीश सोमवार को बिहार विधानमंडल को कहेंगे अलविदा, अनंत सिंह ने कंफर्म की इस्तीफे की खबर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश सोमवार को बिहार विधानमंडल को कहेंगे अलविदा, अनंत सिंह ने कंफर्म की इस्तीफे की खबर

सीएम नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे देंगे। जदयू विधायक अनंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

Sun, 29 March 2026 09:02 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश सोमवार को बिहार विधानमंडल को कहेंगे अलविदा, अनंत सिंह ने कंफर्म की इस्तीफे की खबर

Nitish Resignation from MLC Post: बिहार के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार 30 मार्च(सोमवार) को बिहार विधानमंडल को अलविदा कह देंगे। मोकामा के बाहुलबली विधायक अनंत सिंह ने उनके इस्तीफे की खबर पर मुहर लगा दी। रविवार को नीतीश कुमार के आवास पर विधान परिषद से विदाई से पहले जदयू के कद्दावरों का जमावड़ा लगा। सीएम से मिलकर निकले अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार काफी मनाने पर भी नहीं मान रहे हैं।

नीतीश कुमार 16 मार्च को ही राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके थे। नियम के अनुसार राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बात 14 दिनों के अंदर दूसरे सदन की सदस्यता से इस्तीफा देना आवश्यक है। इसके तहत 30 मार्च तक नीतीश कुमार को विधान परिषद और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विधानसभा से इस्तीफा अनिवार्य हो गया है। रविवार को नितिन नवीन त्याग पत्र देने वाले थे पर अंतिम समय में निर्णय टाल दिया। इधर नीतीश कुमार सोमवार को एमएलसी के पद से त्याग पत्र दे देंगे, इसकी पुष्टि अनंत सिंह ने कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश और नितिन की राज्यसभा शपथ की तारीख तय? शिवेश को आ गया बुलावा

दरअसल, रविवार को सीएम आवास पर जदयू के विधायक, सांसद, मंत्री और महत्वपूर्ण नेता अचानक पहुंचने लगे। मुख्यमंत्री आवास में रविवार की शाम को जदयू के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचे और सीएम से बात की। इन नेताओं में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आदि नेता शामिल थे।बैठक चलती रही पर अनंत सिंह जल्दी निकल गए। बाहर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत मनाया जा रह है पर मान नहीं रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि कल सोमवार को सीएम विधान परिषद से इस्तीफा देंगे तो उन्होंने हां में जवाब दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 दिन में 38 सभाएं,नीतीश ने समृद्धि यात्रा में बिहार को 16393 करोड़ की दी सौगात
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बाद बिहार का CM कौन? आनंद मोहन ने निशांत के अलावा BJP से लिया एक नाम

मुख्यमंत्री वर्ष 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं। लगातार चौथी बार वह सात मई, 2024 को विधान परिषद के सदस्य बने थे, जिसका कार्यकाल छह मई 2030 को पूरा होना था। मुख्यमंत्री चारों सदन के सदस्य बनने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। वह पहली बार हरनौत विधानसभा सीट से 1985 में विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद नौंवी लोकसभा के लिए वर्ष 1989 में चुने गये। वह लगातार पांच बार बाढ़ से (1989, 1991, 1996, 1998, 1999) तथा एक बार वर्ष 2004 में नालंदा लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। वह पहली बार राज्यसभा में जा रहे हैं। उम्मीद है कि दस अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

नितिन नवीन भी इस्तीफा देंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वह 16 मार्च, 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस कारण वह विधानसभा की स्दस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। नितिन बांकीपुर सीट से पहली बार वह वर्ष 2006 में विधायक बने थे, तब से वह लागतार इस क्षेत्र से निर्वाचित हो रहे हैं। नवीन के रविवार को ही इस्तीफा देने की सूचना थी। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने मीडिया को सूचना भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि सुबह 8:40 बजे नितिन नवीन विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में इस्तीफा सौपेंगे। इसको लेकर विधानसभा कार्यालय भी रविवार को खोला गया। हालांकि, नितिन नवीन बिना इस्तीफा दिये ही असम में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गये। इसकी सूचना मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने मीडिया को जानकारी दी कि अपरिहार्य कारणों से उन्होंने आज इस्तीफा नहीं दिया।

20 साल बाद दिल्ली की राजनीति में जा रहे नीतीश

नीतीश कुमार करीब 20 सालों से बिहार की सत्ता के नायक हैं। उन्होंने सबसे अधिक बार सीएम पद की शपथ लेने का रिकार्ड भी बना लिया है। अब वे राज्यसभा के रास्ते दिल्ली की राजनीति में शिफ्ट हो रहे हैं। पहले भी वे केंद्र में रेल समेत कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं। दिल्ली में अटल बिहार वाजपेयी के साथ काम करते नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।