cm nitish kumar has done 38 meetings in 24 days during samriddhi yatra givers 16393 crore rupees for bihar devlopment 24 दिन में 38 सभाएं, नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में बिहार को 16393 करोड़ की दी सौगात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

24 दिन में 38 सभाएं, नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में बिहार को 16393 करोड़ की दी सौगात

विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले 16 जनवरी को प. चंपारण पहुंचे। इस दौरान 182 करोड़ की 161 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

Sun, 29 March 2026 05:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
24 दिन में 38 सभाएं, नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में बिहार को 16393 करोड़ की दी सौगात

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महज 24 दिनों में बिहार में कुल 38 सभाएं की और प्रदेशवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका ऑन स्पॉट निदान किया। अपनी इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सभी 38 जिलों का दौरा कर राज्यवासियों को 16393 करोड़ की 9586 विकास योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने भी अपनी सभाओं में स्पष्ट किया है कि समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना एवं बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है ताकि प्रदेशवासियों का जीवन समृद्ध हो सके। गौर हो कि वर्ष 2005 से करीब दो दशक में नीतीश कुमार ने 16 यात्राएं की हैं। न्याय यात्रा से इसकी शुरुआत हुई और यह सफर समृद्धि यात्रा तक पहुंची है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन रजिस्ट्री होगी महंगी, सर्किल रेट चार गुना बढ़ेगा

चंपारण से शुरू हुई थी यात्रा

विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री सबसे पहले 16 जनवरी को प. चंपारण पहुंचे। इस दौरान 182 करोड़ की 161 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण में 172 करोड़ की 70 जबकि 19 जनवरी को सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में 554.12 करोड़ की 67 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

उनकी यात्रा 20 जनवरी को गोपालगंज पहुंची, यहां 316 करोड़ की 40, 21 जनवरी को सारण में 538 करोड़ की 69 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 22 जनवरी को सीवान जिले में 202 करोड़ की 71, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर जिले में 853 करोड़ की 172, 24 जनवरी को वैशाली जिले में 152 करोड़ की 128 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में जंग के असर से निपटने का बना प्लान, अमृत प्रत्यय होंगे हेड

वहीं, 27 जनवरी को मधुबनी जिले में 391 करोड़ की 395, 28 जनवरी को दरभंगा को 138 करोड़ की 90, 29 जनवरी को समस्तीपुर को 743 करोड़ की 145, 10 मार्च को सुपौल को 570 करोड़ की 213 और मधेपुरा को 302 करोड़ की 295 योजनाओं की सौगात दी।

नीतीश कुमार ने 11 मार्च को अररिया में 546 करोड़ की 68 योजना, किशनगंज में 235 करोड़ की 122 , 12 मार्च को पूर्णिया में 321 करोड़ की 8, कटिहार में 181 करोड़ की 186, 3 मार्च को सहरसा में 512 करोड़ की 125 , खगड़िया में 304 करोड़ की 319 योजना, 14 मार्च को बेगूसराय में 274 करोड़ की 400, शेखपुरा में 206 करोड़ की 316, 17 मार्च को भागलपुर में 442 करोड़ की 144, बांका में 709 करोड़ की 497, 18 मार्च को जमुई में 914 करोड़ की 370, नवादा में 299 करोड़ की 58 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेहूं-मक्का खेत में गिरा, 35 फीसदी टिकोले झड़ गए; बिहार में आंधी-पानी से आफत

नीतीश कुमार ने 19 मार्च को मुंगेर में 119 करोड़ की 78 योजनाओं, लखीसराय में 326 करोड़ की 261, 20 मार्च को गयाजी में 744 करोड़ की 693, औरंगाबाद में 678 करोड़ की 262, 23 मार्च को जहानाबाद में 252 करोड़ की 161, अरवल में 153 करोड़ की 272, 24 मार्च को कैमूर में 209 करोड़ की 204, रोहतास में 480 करोड़ की 308, 25 मार्च को बक्सर में 592 करोड़ की 64, भोजपुर में 466 करोड़ की 721 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।