Who will be Bihar CM after Nitish Kumar Anand Mohan names a BJP Leader apart from Nishant नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन? आनंद मोहन ने निशांत के अलावा BJP से लिया एक नाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन? आनंद मोहन ने निशांत के अलावा BJP से लिया एक नाम

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा चल रही है। इस बीच जेडीयू नेता एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने निशांत के अलावा भाजपा से भी एक नेता का नाम सीएम के विकल्प के तौर पर बताया है। 

Sat, 28 March 2026 07:55 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन? आनंद मोहन ने निशांत के अलावा BJP से लिया एक नाम

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अटकलों का दौर जारी है। इस बीच बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश के राज्यसभा जाने से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नुकसान होगा। जब उनसे पूछा गया कि नीतीश के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, तो उन्होंने मुख्यमंत्री के बेटे एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता निशांत कुमार का नाम बढ़ा दिया। निशांत के साथ ही उन्होंने भाजपा से भी एक नेता मुख्यमंत्री के रूप में बेहतर विकल्प बताया।

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि निशांत को सिर्फ राजनीति में लाने से कुछ नहीं होगा। चर्चा है कि निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, लेकिन उप मुख्यमंत्री का मतलब चुप मुख्यमंत्री होता है। अगर निशांत को लाना ही है, तो एनडीए पूरी तरह (सीएम बनाकर) लेकर आए।

भाजपा से इस नेता को आनंद मोहन ने बताया सीएम फेस

आनंद मोहन ने निशांत के अलावा भाजपा से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए बेहतर विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि वैसे तो वह भाजपा से किसी को मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव नहीं देते हैं, लेकिन अगर निशांत को नहीं बनाया जाता है, तो भाजपा से सम्राट चौधरी को सीएम की कुर्सी पर बैठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश का जो लव-कुश समीकरण का मैसेज है, पिछड़ा और अति पिछड़ा का जो समीकरण है, उसमें सम्राट एक बेहतर विकल्प हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा

नीतीश के जाने से भाजपा को नुकसान होगा- आनंद मोहन

नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के आनंद मोहन ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता से कहा गया था कि 2025 से 30 फिर से नीतीश। इस नारे को ठेस पहुंचेगी तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जो रणनीतिकारण यह समझते हैं कि इसका लाभ होगा, तो वे गलत हैं। नीतीश के सीएम पद से हटने पर जेडीयू से ज्यादा भाजपा को नुकसान होगा। एनडीए के सेहत के लिए यह अच्छा संदेश नहीं है।

पूर्व सांसद ने निशांत कुमार का जेडीयू में आना और सीएम नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा पर निकलने के कदम को जनता के आक्रोश को संतुलित करने की रणनीति बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश नहीं तो निशांत बनें, भाजपा का CM बना तो जनता माफ नहीं करेगी : पप्पू यादव

आनंद मोहन बिहार के गिने-चुने बाहुबली नेताओं में से एक है। वह राजपूतों के प्रमुख नेता हैं। उनकी पत्नी लवली आनंद अभी शिवहर लोकसभा से जेडीयू की सांसद हैं। इनके बेटे चेतन आनंद औरंगाबाद जिले के नबीनगर से जेडीयू के विधायक हैं, इससे पहले वह आरजेडी में थे। आनंद मोहन को 1994 में हुए गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृ्ष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। नीतीश सरकार ने 2023 में जेल नियमावली में बदलाव किया था, जिसके बाद वे रिहा हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश जिसे कहेंगे, वही बनेंगे; सम्राट को CM बनाने के सवाल पर बोले मांझी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।