JDU Minister says his son in law Saayan Kunal made religious trust board member from RSS quota RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई

बिहार में एनडीए के बड़े नेताओं के दामाद को बोर्ड में जगह मिलने पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया था और कहा था कि नीतीश कुमार सरकार को एक जमाई आयोग का गठन करना चाहिए।

Mon, 16 June 2025 01:44 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई

बिहार में नवगठित आयोगों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बड़े नेताओं के दामादों को चेयरमैन, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाने पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार सरकार को समर्पित जमाई आयोग का गठन करना चाहिए। एनडीए सरकार पर विपक्ष के नेता तेजस्वी के हमले पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बड़े नेता और राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सफाई दी है कि उनके दामाद सायन कुणाल जेडीयू नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कोटा से बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बनाए गए हैं। सायन चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) की सांसद शांभवी चौधरी के पति हैं।

नीतीश कुमार के बहुत करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि धार्मिक न्यास पर्षद में मंदिर और मठ से भी सदस्य बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत किशोर कुणाल (सायन के पिता) ने जो समाज और मानव सेवा में काम किया है, उसके लिए सायन को पुरस्कृत किया गया है। चौधरी ने साफ किया कि सायन कुणाल जेडीयू कोटा से नहीं आए हैं, सायन कुणाल आरएसएस को कोटा से आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सायन को मेरे दामाद की हैसियत से नहीं बनाया है, संघ के कोटा से किशोर कुणाल के बेटा के तौर पर आए हैं। बिहार धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड से 4800 मंदिर और मठ रजिस्टर्ड हैं और बोर्ड इनकी संपत्ति की देखरेख और संचालन करता है।

मृणाल अध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्यक्ष; एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट

नीतीश सरकार ने हाल में कुछ बोर्ड का पुनर्गठन किया है। दिवंगत समाजवादी नेता रामविलास पासवान की पहली पत्नी के दामाद और चिराग पासवान के बहनोई धनंजय उर्फ मृणाल पासवान को बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग (एससी कमीशन) में अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी को इसी आयोग में उपाध्यक्ष बनाया है। जेडीयू नेता अशोक चौधरी के दामाद और लोजपा-आर की सांसद शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल भाजपा के करीब चल रहे हैं और उन्हें बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का सदस्य बनाया गया है। सायन विधानसभा के चुनाव में भी टिकट के प्रयास में हैं और जहानाबाद जिले में काफी सक्रिय हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमाई आयोग बना दें, ताकि सभी दामादों…नीतीश सरकार के कमीशन गठन पर तेजस्वी का तंज
ये भी पढ़ें:सवर्ण, एससी-एसटी के बाद अति पिछड़ा आयोग; नवीन आर्या अध्यक्ष बने
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले झुनझुना आयोग…SC कमीशन में चिराग के जीजा,मांझी के दामाद पर RJD गर्म
ये भी पढ़ें:चुनावी मोड में नीतीश; महाचंद्र सवर्ण आयोग शैलेन्द्र ST कमीशन के अध्यक्ष बने
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।