Nitish, Nitin, Ramnath, Upendra, Shivesh and AD Singh file nomination for Rajya Sabha elections voting set नीतीश, नितिन, रामनाथ, उपेंद्र, शिवेश और एडी सिंह का राज्यसभा चुनाव में नामांकन, मतदान तय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश, नितिन, रामनाथ, उपेंद्र, शिवेश और एडी सिंह का राज्यसभा चुनाव में नामांकन, मतदान तय

नीतीश कुमार के साथ नितिन नवीन, शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और राजद के अमरेंद्रधारी सिंह(निवर्तमान राज्यसभा सदस्य) ने भी नॉमिनेशन कर दिया है। इससे अब मतदान होना तय हो गया है। 

Thu, 5 March 2026 03:37 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश, नितिन, रामनाथ, उपेंद्र, शिवेश और एडी सिंह का राज्यसभा चुनाव में नामांकन, मतदान तय

Rajya Sabha Election 2026: बिहार सीएम ने राज्यसभा चुनाव नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इस मौके पर अमित शाह, नितिन नवीन, ललन सिंह समेत भाजपा और जदयू के कई नेता मौजूद रहे। उनके साथ साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के शिवेश राम, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा और राजद के अमरेंद्रधारी सिंह(निवर्तमान राज्यसभा सदस्य) ने भी नॉमिनेशन कर दिया है। इस परिस्थिति में असदुद्दीन ओवैसी के पांच विधायकों और मायावती की बसपा के एक एमएलए की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि अब मतदान होना निश्चित हो गया है। 16 मार्च को वोटिंग की तारीख तय की गई है।

दरअसल राज्यसभा की 37 सीटें खाली हो रहीं है जिनके लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बिहार में 5 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। पांच सीटों के लिए एनडीए से पांच उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जबकि विपक्ष से राजद ने निवर्तमान राज्यसभा सांसद अमरेंद्रधारी सिंह को फिर से मौका दिया है। कुल मिलाकर छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: ऐसा कोई सगा नहीं… नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर विपक्ष का BJP पर तंज

आंकड़ों की बात करें तो एक उम्मीदवार को 41 विधायकों के वोट की आवश्यकता है। सदन में एनडीए के 202 विधायक हैं। इस तरह एनडीए के चार उम्मीदवारों, दो बीजेपी और दो जदयू की जीत लगभग तय है। एक प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए तीन वोट अरेंज करने के लिए एनडीए का थिंक टैंक जी तोड़ मेहनत कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में BJP के CM की सरकार, नीतीश के राज्यसभा जाने से विपक्षी दलों में हाहाकार

दूसरी ओर विपक्ष के पास कुल मिलाकर 35 विधायकों का वोट है जबकि जीत के लिए 41 की जरूरत है। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पांच विधायकों की भूमिका बहुत बढ़ गई है। मायावती की बसपा के भी एक विधायक हैं। इनके समर्थन से विपक्ष के उम्मीदवार की जीत हो सकती है। एनडीए को तीन विधायकों के मतों कमी है।

नितिन नवीन और नीतीश कुमार के नामांकन कार्यक्रम के लिए गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से पटना आए। अमित शाह बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पहुंचे। वहां से अमित शाह ने सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहां से तीनों एक गाड़ी से विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। अमित शाह ने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के लिए स्वर्णिम बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारे साथ होते तो ऐसा नहीं होता; तेजस्वी बोले- बीजेपी ने नीतीश को धोखा दिया

नीतीश कुमार के इस फैसले से बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव आएगा। राज्य में सरकार की कमान अब बीजेपी के हाथ में आ सकती है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इसी के साथ बिहार में 20 साल पुराने नीतीश युग की समाप्ति हो जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।