Domicile policy in more than 15000 posts recruitment in Bihar schools Samrat Choudhary announced बिहार के स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती में लागू होगी डोमिसाइल नीति, सम्राट चौधरी का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती में लागू होगी डोमिसाइल नीति, सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में विभिन्न 15 हजार से ज्यादा विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। यह बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Fri, 20 June 2025 07:45 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती में लागू होगी डोमिसाइल नीति, सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन, क्लर्क समेत अन्य कुल 15 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। इन नौकरियों में राज्य के रहने वाले युवाओं को ही मौका मिलेगा। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यह घोषणा की। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बेरोजगार युवाओं के संबंध में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि बिहार के स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती होगी। इन भर्तियों में डोमिसाइल नीति लागू होगी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्होंने आगे कहा है कि एनडीए सरकार में भरपूर रोजगार है। इसका फायदा युवक-युवतियों को मिल रहा है।

डिप्टी सीएम के अनुसार सरकारी स्कूलों में होने वाली 15 हजार पदों पर भर्ती में 6500 पुस्तकाल्याध्यक्ष, 6421 विद्यालय लिपिक और दो हजार पद विद्यालय परिचारी के हैं। मालूम हो कि 17 जून को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन पदों पर बहाली के संबंध में मंजूरी दी गई थी। इन तीनों तरह के पदों पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग 3 नियमावली को कैबिनेट ने स्वीकृति दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 परसेंट डोमिसाइल, बिहार के बाहर वालों को सरकारी नौकरी नहीं; तेजस्वी का ऐलान

अब जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने को लेकर आदेश जारी होने की उम्मीद है। एक दशक बाद बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन की बहाली होने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति की मांग तेज, पटना में सड़क पर उतरे छात्र

बता दें कि हाल के वर्षों में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के जरिए स्कूलों में हुई शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू नहीं की गई थी। इससे बाहर के भी कई युवाओं को बिहार में टीचर की नौकरी मिली थी। इसके बाद विपक्षी दलों और राज्य के अभ्यर्थियों की ओर से डोमिसाइल नीति लाने की मांग की जाती रही है। हालांकि, अभी सिर्फ 15 हजार पदों पर ही यह नीति लागू की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।