Nitish Kumar met CM Samrat Chaudhary and Deputy CM, what happened in closed room for 20 minutes सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम से मिले नीतीश कुमार, बंद कमरे में 20 मिनट क्या हुई बात?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम से मिले नीतीश कुमार, बंद कमरे में 20 मिनट क्या हुई बात?

नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक बात हुई।

Sat, 18 April 2026 11:39 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम से मिले नीतीश कुमार, बंद कमरे में 20 मिनट क्या हुई बात?

Nitish Kumar meets CM Samrat Choudhary: सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार ऐक्शन मोड में हैं। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलकात की। नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक बात हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। मुलाकात के दौरान सभी नेताओं के चेहरे खिले हुए दिखे।

सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी के आवास पर नीतीश कुमार पहली बार पहुंचे। इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का सरगर्मी से स्वागत किया। विजय कुमार चौधरी समेत दोनों नेता एक बंद कमरे में पहुंचे जहां करीब 20 मिनट तक बात हुई। इस बातचीत की कोई डिटेल अभी तक सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि सरकार के स्वरूप और सरकार में एनडीए के सभी दलों की भूमिका पर नेताओं के बीच चर्चा हुई। सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद का शपथ ग्रहण किया। उनके साथ दो मंत्रियों विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने शपथ लिया। अगले माह में मंत्रिमडल का विस्तार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश का पटना के बाद दिल्ली में भी पता बदला, कामराज लेन से सुनहरी बाग शिफ्ट

नीतीश कुमार अक्सर अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के पास जाते रहते थे। उन्होंने इस परंपरा को कायम रखा है। सम्राट चौधरी जब डिप्टी सीएम थे तब भी नीतीश कुमार सीएम रहते हुए उनके घर पर जाते थे। शुक्रवार को जब वे 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार की बात करते हुए रोने लगे अशोक चौधरी, निशांत ने पीठ पर रखा हाथ

बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी है जिसके मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बनाए गए हैं। हालांकि, एनडीए का संकल्प है कि बिहार मे नीतीश मॉडल से सरकार चलेगी। उनकी योजनाओं और नीतियों को आगे की सरकार भी लागू करेंगी। नीतीश कुमार सरकार के अभाभवक के रूप में काम करेंगे। इसका एक नमूना गुरुवार को तब दिखा जब सम्राट चौधरी के आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें राज्य भर से आए लोगों की फरियाद सीएम ने सुनी। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा है कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू रहेगा। जरूरत पड़ी इसे और सख्त बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी से कहेंगे, शराब चालू हो; अनंत सिंह बोले- बिहार के मालिक नीतीश ही

20 सालों तक बिहार का मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा चले गए हैं। 16 मार्च को चुनाव में उनकी जीत हुई। 10 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद 15 अप्रैलको नई सरकार ने आकार लिया जिसके मुखिया सम्राट चौधरी बनाए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।