Nitish Kumar address changed in Delhi after Patna shifted from Kamraj Lane to Sunehri Bagh नीतीश कुमार का पटना के बाद दिल्ली में भी पता बदला, कामराज लेन से सुनहरी बाग शिफ्ट, कैसा है नया बंगला?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार का पटना के बाद दिल्ली में भी पता बदला, कामराज लेन से सुनहरी बाग शिफ्ट, कैसा है नया बंगला?

बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार का पटना के साथ दिल्ली मे भी पता बदल गया है। लुटियंस दिल्ली के वीवीआईपी जोन में उन्हें नया टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया है। 

Fri, 17 April 2026 03:58 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार का पटना के बाद दिल्ली में भी पता बदला, कामराज लेन से सुनहरी बाग शिफ्ट, कैसा है नया बंगला?

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का पटना के बाद दिल्ली में भी पता बदल गया है। बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश को राष्ट्रीय राजधानी के वीवीआईपी इलाके लुटियंस दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित हुआ है। नीतीश का दिल्ली में पुराना पता 6, कामराज लेन था, जो बदलकर 9, सुनहरी बाग रोड हो गया है। इसके साथ ही उन्हें जेड प्लस कैटगरी की सुरक्षा भी प्रदान की गई है, जो देश भर में लागू रहेगी। पहले उनके पास सीएम वाली विशेष सुरक्षा व्यवस्था थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार सुनहरी बाग का इलाका दिल्ली के सबसे वीवीआईपी इलाकों में से एक है, जो लुटियंस दिल्ली का हिस्सा है। नीतीश को जो नया सरकारी आवास आवंटित हुआ है, वो टाइप-8 कैटगरी का है। दिल्ली में सरकारी आवासों को टाइप-1 से लेकर टाइप-8 तक की कैटगरी में बांटा गया है। टाइप-8 सबसे टॉप कैगटरी होती है।

बताया जा रहा है कि ऐसे बंगले सिर्फ प्रमुख संवैधानिक पदों पर आसीन या रह चुके हाई प्रोफाइल लोगों को ही आवंटित किए जाते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकया नायडु और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जैसे बड़े नेताओं को अभी इसी तरह का आवास मिला हुआ है।

अब नीतीश कुमार का नाम इस सूची में शामिल हो गया है। नीतीश अभी राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन लगभग दो दशक तक बिहार जैसे प्रमुख राज्य के मुख्यमंत्री रहे, केंद्रीय मंत्री भी रहे और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जदयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को, नीतीश के बाद किसे नया नेता चुनेगी पार्टी?

कैसा है नीतीश का नया बंगला?

रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश कुमार को नई दिल्ली में जो नया सरकारी आवास आवंटित हुआ है, वो हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। आवास में 27x7 कड़ी सुरक्षा रहेगी। सुरक्षाकर्मी शिफ्ट वाइज हर समय तैनात रहेंगे। 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। एक तरह से कहा जाए तो आवासीय परिसर में बिना अनुमति के एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

दिल्ली में टाइप-8 कैटगरी के सरकारी आवास काफी बड़े और सभी सुविधाओं से युक्त होते हैं। इनका क्षेत्रफल लगभग 8000 से 8500 वर्गफीट होता है। इसमें 5-6 बेडरूम, एक बड़ा लिविंग एरिया, डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, गैरेज, बंगले के आगे और पीछे की तरफ बड़ा लॉन जैसी सुविधाएं होती हैं।

बिहार का मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार को लुटियंस दिल्ली में ही कामराज लेन पर आवास आवंटित था। नीतीश जब भी दिल्ली जाते थे तो यहीं ठहरते थे। जदयू के वरीय नेता भी इसी आवास पर नीतीश से मुलाकात और बैठक करने आते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्रियों की आंख में आंसू और फोटो सेशन, नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक में क्या हुआ

पटना में भी बदला पता

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद बिहार की राजधानी पटना में भी पता बदल चुका है। नीतीश कुमार को पटना के 7, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। वह जल्द ही 1, अणे मार्ग वाला मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे। इसमें नए सीएम सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। 1, अणे मार्ग आवास से नीतीश का सामान 7, सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट भी किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अणे मार्ग से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से नीतीश का ठिकाना कहां होगा?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।