Anant Singh demands lift liquor ban will talk Samrat Choudhary JDU MLA says Nitish Kumar to remain master of Bihar सम्राट चौधरी से कहेंगे, शराब चालू हो; अनंत सिंह बोले- बिहार के मालिक नीतीश कुमार ही रहेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी से कहेंगे, शराब चालू हो; अनंत सिंह बोले- बिहार के मालिक नीतीश कुमार ही रहेंगे

बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह ने बिहार से शराबबंदी हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब चालू कराने के लिए वह नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे। नीतीश के बारे में उन्होंने कहा कि बिहार के मालिक वही रहेंगे।

Tue, 14 April 2026 07:23 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट चौधरी से कहेंगे, शराब चालू हो; अनंत सिंह बोले- बिहार के मालिक नीतीश कुमार ही रहेंगे

मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने एक बार फिर शराबबंदी हटाने की मांग की। जदयू विधायक ने कहा कि बिहार में शराब चालू होनी चाहिए। शराब के अलावा दूसरे नशे बहुत बढ़ गए हैं। अनंत सिंह ने कहा कि वह इस बारे में नए सीएम सम्राट चौधरी से बात करेंगे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि बिहार के मालिक वही रहेंगे।

अनंत सिंह ने बिहार विधान मंडल परिसर के बाहर मंगलवार को मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। इससे पहले उन्होंने विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। वह बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद एनडीए की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है।

अनंत सिंह बोले- निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे

पत्रकारों से बातचीत में विधायक अनंत सिंह ने कहा कि जदयू से नीतीश के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। निशांत उपमुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी। अनंत सिंह ने खुद के नई सरकार में मंत्री बनने की बात से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, CM बनते ही एक बात में कर्पूरी ठाकुर से बराबरी

बता दें कि बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को होगा। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ जेडीयू से डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण भी होगा। हालांकि, उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। निशांत के नाम की चर्चा चल रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह अभी राजी नहीं हैं।

जेल से बाहर आने के बाद सक्रिय हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के बाहुबली विधायक हैं। अपने अनोखे अंदाज और बयानों को लेकर अक्सर वे चर्चा में रहते हैं। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस केस में अनंत सिंह आरोपी बनाए गए थे और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जेल में रहकर ही अनंत ने विधानसभा का चुनाव जीता और विधायक चुने गए थे। पिछले दिनों ही पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आए। इसके बाद से वे लगातार सक्रिय हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घुड़सवारी करते दिखे अनंत सिंह के बेटे, मोकामा विधायक ने संतुलन बनाया सिखाया

बीते 16 मार्च को जब अनंत सिंह जेल से राज्यसभा चुनाव में वोट डालने विधानसभा पहुंचे थे, तब मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि 2030 के विधानसभा चुनाव में वे अपने बेटे को मोकामा से उतारेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के हामिद, जलाल पहलवान हुए चित; मोकामा में खूब जमा अनंत सिंह का दंगल
ये भी पढ़ें:हम इ सब कुछ नहीं जानते, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह बोले- शराब चालू होना चाहिए, मंत्री जायसवाल ने कहा- बोलने से पहले…
ये भी पढ़ें:धूमल पर्यटन देखेंगे; अनंत प्रदूषण रोकेंगे; बागी फैसल भी चेयरमैन; 20 कमेटी गठित
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।