Nitish Kumar can continue as CM for six months only MLC resignation required by 30th March सितंबर तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं नीतीश कुमार, 30 मार्च तक MLC पद से इस्तीफा जरूरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सितंबर तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं नीतीश कुमार, 30 मार्च तक MLC पद से इस्तीफा जरूरी

नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी सितंबर 2026 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। हालांकि, राज्यसभा जाने के लिए उन्हें बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी होगी। 30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा जरूरी है।

Fri, 27 March 2026 05:01 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सितंबर तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं नीतीश कुमार, 30 मार्च तक MLC पद से इस्तीफा जरूरी

राज्यसभा चुनाव जीत चुके जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सितंबर 2026 (अगले 6 महीने) तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। हालांकि, राज्यसभा सांसद बनने के लिए उन्हें आगामी 30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा देना जरूरी होगा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को कहा कि संवैधानिक प्रावधान के तहत कोई व्यक्ति बगैर किसी सदन का सदस्य रहे 6 माह तक मुख्यमंत्री रह सकता है। इस समयसीमा के अंदर उसे विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा।

एमएलसी पद छोड़ना जरूरी

पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि किसी सदन का सदस्य यदि दूसरे सदन का सदस्य निर्वाचित हो जाता है, तो उसे नियमानुसार 14 दिनों में किसी एक सदन की सदस्यता से इस्तीफा देना होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। लिहाजा, उन्हें 30 मार्च तक इस्तीफा देना होगा।

नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू से बिहार विधान परिषद में एमएलसी हैं। जबकि नितिन नवीन पटना की बांकीपुर से सीट से भाजपा के विधायक हैं। दोनों ही नेताओं ने बीते 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पता नहीं नीतीश जी काहे दिल्ली जा रहे, अच्छा नहीं लग रहा; महिलाओं का दर्द छलका

30 मार्च तक आ जाएगा नीतीश का पहला इस्तीफा

विधानसभा स्पीकर ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि निश्चित समय सीमा के अंदर दोनों नेताओं का इस्तीफा आएगा। नीतीश कुमार एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे, जबकि नितिन नवीन विधायकी छोड़ेंगे। इसके बाद अप्रैल महीने में दोनों का राज्यसभा सांसद का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। राज्यसभा में शपथ लेकर वे नई पारी की शुरुआत करेंगे।

सीएम पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार?

राज्यसभा जाने का फैसला कर चुके नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ेंगे। हालांकि, यह अभी तय नहीं हुआ है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे। 30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद भी वे सीएम पद पर बने रह सकते हैं। नियमों के अनुसार, उनके पास 6 महीने तक का समय रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

हालांकि, एनडीए सूत्रों के अनुसार नीतीश राज्यसभा में कार्यकाल शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह तक बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। चर्चा है कि अगला सीएम भाजपा से हो सकता है। नीतीश के बाद बिहार की सत्ता का मुखिया कौन होगा, इसका फैसला अभी एनडीए के अंदर नहीं हुआ है।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक झटके में पद नहीं छोड़ेंगे नीतीश, दो किस्तों में इस्तीफा देंगे सीएम! पहला कब?
ये भी पढ़ें:भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बतौर विधायक आखिरी भाषण, नीतीश पर क्या बोले?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।