Nitish Kumar authorized to select leader of JDU Legislature Party perform tour of Bihar again जेडीयू विधानमंडल दल का नेता चुनेंगे नीतीश, मीटिंग में फैसला; फिर बिहार यात्रा पर निकलेंगे पूर्व सीएम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जेडीयू विधानमंडल दल का नेता चुनेंगे नीतीश, मीटिंग में फैसला; फिर बिहार यात्रा पर निकलेंगे पूर्व सीएम

जेडीयू विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है। वे फिर बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

Mon, 20 April 2026 04:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जेडीयू विधानमंडल दल का नेता चुनेंगे नीतीश, मीटिंग में फैसला; फिर बिहार यात्रा पर निकलेंगे पूर्व सीएम

Nitish Kumar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश को जदयू विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए पार्टी ने अधिकृत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वह नेता और उपनेता दोनों का फैसला करेंगे। सोमवार को जेडीयू की अहम सांगठनिक बैठक में नीतीश कुमार को सर्व सम्मति से इसके लिए अधिकृत कर दिया गया। बैठक में नीतीश कुमार ने बताया कि वे फिर की यात्रा पर निकलेंगे। सोमवार को उनके आवास एक अणे मार्ग पर पार्टी की अहम बैठक हुई जिसमें सभी विधायक और सांसद शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे।

सोमवार को एक अणे मार्ग में दिन के 11 बजे से यह बैठक शुरू हुई। इसमें पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शमिल हुए। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विधानमंडल दल के नये नेता का चयन किया जाना है। इसको लेकर ही यह बैठक बुलायी गई थी। वर्तमान में जदयू के दो वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम से मिले नीतीश कुमार, बंद कमरे में 20 मिनट बात

बैठक के बारे में एमएलसी नीरज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक दल के नेता और उपनेता का नाम तय करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। आगे वे अपने स्तर से तय करेंगे। बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि केवल संसदीय कार्य के लिए दिल्ली में रहेंगे। उसके बाद बिहार में समय देंगे। अपनी पार्टी के नेताओं के साथ रहेंगे। वे सिर्फ पटना में ही नहीं बल्कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। बिहार की समस्याओं को जानेंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। नीरज कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार कहीं भी रहेंगे पर उनकी आत्मा बिहार में रहती है और अपने प्रदेश के विकास के लिए काम करते रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार फिर से पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी जनों को भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली जा रहे हैं पर नजर बिहार पर रहेगी। बिहार में सीएम भाजपा हैं पर नीतीश कुमार की नजर राज्य से ढीली नहीं रखना चाहते। नीतीश कुमार दिल्ली में रहते हुए भी बिहार की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखें। दिल्ली से ज्यादा पटना में समय देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश का पटना के बाद दिल्ली में भी पता बदला, कामराज लेन से सुनहरी बाग शिफ्ट

बैठक में भाग लेने पहुंचे ललन सिंह ने कहा कि सरकार के पास पूरा बहुमत है। विपक्ष के पास कोई ताकत ही नहीं है। जब भी फ्लोर टेस्ट होगा तो सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। कहा कि उनके पास और उनके पिताजी लालू प्रसाद यादव के पास बहुत ज्ञान है। इसी ज्ञान के कारण तो वे 25 सीट पर सिमट गए। इन लोगों को एक ही बात का ज्ञान है कि कैसे अधिक से अधिक धन संपत्ति अर्जित किया जाए। ललन सिंह ने महिला रिजर्वेशन का विरोध करने पर कांग्रेस और राजद के बारे में कहा कि ये लोग फंस गए। देश भर की महिलाओं की नजर में इनकी पोेल खुल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार की बात करते हुए रोने लगे अशोक चौधरी, निशांत ने पीठ पर रखा हाथ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।