Nitish heading to Delhi IP Gupta shows confidence in BJP why Tejashwi ally mindset changed नीतीश जा रहे दिल्ली, बीजेपी पर बढ़ा आईपी गुप्ता का भरोसा; तेजस्वी के साथी के सुर क्यों बदले?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश जा रहे दिल्ली, बीजेपी पर बढ़ा आईपी गुप्ता का भरोसा; तेजस्वी के साथी के सुर क्यों बदले?

आईपी गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। जिन पदाधिकारियों ने बीस वर्षों तक माल कमाया है वे डर से दिल्ली भागने की तैयारी में हैं। बीजेपी की सरकार ठीक से काम करेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Thu, 19 March 2026 06:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश जा रहे दिल्ली, बीजेपी पर बढ़ा आईपी गुप्ता का भरोसा; तेजस्वी के साथी के सुर क्यों बदले?

Bihar News: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनकी राजनीति दिल्ली में शिफ्ट होने वाली है। बिहार में नई सरकार बनने वाली है। बीजेपी से सीएम बनने की संभावना के बीच महागठबंधन के घटक इंडिया इन्क्लुसिव पार्टी(आईपीपी) के अध्यक्ष सह सहरसा के विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता के सुर बदलने हैं। आईपी गुप्ता ने कहा है कि बीजेपी अच्छा काम करेगी। भाजपा के आने की आहट के बीच जिन अधिकारियों ने गलत तरीके से धन कमाया है वे डर से दिल्ली भागने की तैयारी में हैं। यह भी कहा कि मुख्यमंत्री चाहे बीजेपी के बने या जदयू के, आईपी गुप्ता के लिए दरवाजा खोल कर रखना पड़ेगा। वे पहले भी पान तांती समाज को आरक्षण देने की शर्त पर एनडीए में शामिल होने की बात कह चुके हैं।

आईपीपी के एक मात्र विधायक आईपी गुप्ता बुधवार को सहरसा पहुंचे। जिले के एक रिसॉर्ट में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है। जिन पदाधिकारियों ने बीस वर्षों तक माल कमाया है वे डर से दिल्ली भागने की तैयारी में हैं। लेकिन बीजेपी से जो मुख्यमंत्री बनेंगे उन्हें यह मालूम है कौन-कौन भ्रष्ट अधिकारी यहां बैठे है। बीजेपी की सरकार ठीक से काम करेगी। कम से कम एक साल तो ठीक से सरकार चलाएगी। उन सबको ठीक करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा MLA बन गया... विधायक IP गुप्ता ने साली संग मुंबई में बनाया वीडियो

आईपी गुप्ता ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी चाहे जहां भी चले जाएं, कार्रवाई सुनिश्चित है। अधिकारियों की पूरी पोल पट्टी विधानसभा में खोलेंगे। कहा कि बीजेपी या जदयू किसी भी दल के सीएम बनें, आईपी गुप्ता के लिए दरवाजा खोल कर रखना पड़ेगा और सहरसा का काम करना पड़ेगा। जिन अधिकारियों का नालंदा या सीएम हाउस से सीधा कनेक्शन है वे भी नहीं बचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'संजय निषाद को चौराहे पर पत्थर मारो', हिजाब विवाद में कूदे MLA आईपी गुप्ता

पेशे से इंजीनियर आईपी गुप्ता पान तांती समाज के नेता हैं। चुनाव से पहले उन्होंने पटना के गांधी मैदान में अपने समाज का जातीय सम्मेलन कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। आईपी गुप्ता ने अपनी अलग पार्टी बना ली। चुनाव से पहले वे महागठबंधन में शामिल हो गए। एक सीट गठबंधन में आरजेडी कोटे से मिली जिसपर खुद चुनाव लड़े और जीत दर्ज किया। आईपी गुप्ता ने राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह को वोट दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईपी गुप्ता ने मंत्री पति पर रखा 10 लाख का इनाम, बिहारी लड़कियों की लगाई ती कीमत

आईपी गुप्ता पहले भी कह चुके हैं कि पान तांती जाति को आरक्षण का लाभ दिलाना उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए वह एनडीए के साथ भी जा सकते हैं। गुप्ता विधानसभा में काफी ऐक्टिव रहते हैं। बजट सत्र के दौरान उन्होंने सबसे अधिक सवाल पूछा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।