nitish government take action after wall of a bridge collapsed in patna danapur जांच होगी, ठेकेदार पर ऐक्शन लेंगे; पटना के दानापुर में पुल की दीवार गिरने के बाद ऐक्शन में नीतीश सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जांच होगी, ठेकेदार पर ऐक्शन लेंगे; पटना के दानापुर में पुल की दीवार गिरने के बाद ऐक्शन में नीतीश सरकार

आपको बता दें कि बीते शनिवार को दानापुर इलाके में विजय सिंह पथढिबरा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एक छोटे पुल की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में 2 मजदूर मलबे में दब गए थे। हालांकि, उस वक्त दोनों घायल मजदूरों को बचा लिया गया था।

Mon, 23 March 2026 08:12 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जांच होगी, ठेकेदार पर ऐक्शन लेंगे; पटना के दानापुर में पुल की दीवार गिरने के बाद ऐक्शन में नीतीश सरकार

पटना के दानापुर में एक निर्माणाधीन पुल की दीवार गिरने के बाद अब सरकार में ऐक्शन में है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि दानापुर के ढिबरा में पुल की दीवार गरने की जानकारी मिली थी और इसके संबंध में अधिकारियों से बात हुई है। रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो इसकी जांच करें और देखें की गुणवत्ता में कमी हुई है या फिर क्या हुआ? सरकार इस मसले पर चुपचाप नहीं बैठेगी। इससे संबंधित जो अधिकारी या ठेकेदार होंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग जिम्मेदार होंगे उनपर सरकार कार्रवाई करेगी।

आपको बता दें कि बीते शनिवार को दानापुर इलाके में विजय सिंह पथढिबरा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एक छोटे पुल की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में 2 मजदूर मलबे में दब गए थे। हालांकि, उस वक्त दोनों घायल मजदूरों को बचा लिया गया था। एक मजदूर की इस घटना में अधिक चोट लगी थी। अधिक जख्मी मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी बारिश, तेज हवा और गरज का खतरा नहीं टला, कब करवट बदलेगा मौसम
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध: पाइप और सेनेटरी उत्पादों की कीमत 50% बढ़ी, बिहार की कई फैक्ट

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 16 दिनों पहले ही यहां कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हुआ था। यह रास्ता ढिबरा गांव और शाहपुर थाना इलाके को जोड़ती है।

इस हादसे में घायल मजदूर की पहचान संतोष कुमार के तौर पर हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांव वालों ने उस वक्त आरोप लगाया था कि इस पुल को मजबूत आधार या लोहे के पिलर के बजाए सीधे मिट्टी के जरिए बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि खराब क्वालिटी का सामान इस्तेमाल किया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में सिरफिरे ने महिला को चाकू से गोद क्यों मार डाला, बेटी पर भी हमला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।