man eneter in house and stabbed woman to dead also attack on her daughter in benglai colony Jakkanpur पटना में सिरफिरे ने घर में घुस महिला को चाकू से गोद क्यों मार डाला, 16 साल की बेटी पर भी हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में सिरफिरे ने घर में घुस महिला को चाकू से गोद क्यों मार डाला, 16 साल की बेटी पर भी हमला

महिला की नाबालिग बेटी को का अस्पताल में इलाज हो रहा है। नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि मोहल्ले में ही रहनेवाला राजा कुमार नाम लड़के का घर में अक्सर आना जाना रहता था। पिछले एक सप्ताह से उसे घर आने से मना किया गया था, जिससे वह नाराज था।

Mon, 23 March 2026 05:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पटना में सिरफिरे ने घर में घुस महिला को चाकू से गोद क्यों मार डाला, 16 साल की बेटी पर भी हमला

बिहार की राजधानी पटना में भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शनिवार की देर शाम घर में घुसकर एक सिरफिरे ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला की 16 वर्षीया बेटी भी घर में मौजूद थी। मां को चाकू मारते देख बेटी ने विरोध किया तो हमलावर ने उसपर भी हमला बोल बिया। चाकू लगने से वह भी घायल हो गई। हमलावर ने महिला के पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से 11 वार किये। जिससे वह घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने महिला को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक कातिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बंगाली कॉलोनी की रहने वाली मुन्नी देवी (35) अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसकी एक बेटी 16 साल की है जबकि दो अन्य बच्चे छोटे हैं। शनिवार की देर शाम कॉलोनी का ही एक लड़का घर में आया और महिला पर चाकू से वार करने लगा। घर में बेटी भी थी। मां को चाकू मारते देख बेटी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसपर भी चाकू से वार कर दिया। नाबालिग ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच हमलावर मौका देखकर फरार हो गया। एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई तो पड़ोसी बाइक से ही महिला को पास के एक अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी बारिश, तेज हवा और गरज का खतरा नहीं टला, कब करवट बदलेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में टीएनबी कॉलेज के फैकल्टी की संदिग्ध मौत,अंतिम बार पत्नी से हुई थी बात

महिला की नाबालिग बेटी को का अस्पताल में इलाज हो रहा है। नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि मोहल्ले में ही रहनेवाला राजा कुमार नाम लड़के का घर में अक्सर आना जाना रहता था। पिछले एक सप्ताह से उसे घर आने से मना किया गया था, जिससे वह नाराज था। शनिवार को अचानक घर में घुसा और हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जक्कनपुर थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। हमलावर की गिरफ्तार के लिए छापेमारी चल रही है।

महिला अंडा बेचकर करती थी जीवनयापन

मुन्नी देवी कॉलोनी में ही अंडा और खाने पीने की सामग्री ठेला पर बेचकर बच्चों की भरण पोषण करती थी। सात साल पहले उसका पति संतोष कुमार ने उसे छोड़ दिया था। तब वह बंगाली कॉलोनी में एक किराए के मकान में तीन बच्चों को लेकर रहती थी। उसके दो बेटी और एक बेटा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नालंदा में चाऊमीन लाने गई 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप

एक बेटी 16 साल की है तथा मां के काम में सहयोग करती थी। घटना के बाद पड़ोसियों ने बच्चों को अपने पास रखा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हमलावर की पहचान कर ली गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।