Nitish Gandhi skips Eid celebrations for first time in 20 years JDU president giving space to Nishant 20 सालों में पहली बार ईद पर नीतीश गांधी मैदान नहीं पहुंचे, निशांत को स्पेस दे रहे JDU अध्यक्ष?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

20 सालों में पहली बार ईद पर नीतीश गांधी मैदान नहीं पहुंचे, निशांत को स्पेस दे रहे JDU अध्यक्ष?

बीस सालों में यह पहला मौका है जब सीएम नीतीश कुमार ईद के मौके पर गांधी मैदान में आयोजित नमाज और ईद मिलन समारोह में नहीं पहुंचे। उनके बेटे निशांत कुमार ने जिम्मेदारी संभाली। निशांत इस मौके पर काफी ऐक्टिव दिखे।

Sat, 21 March 2026 10:54 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
20 सालों में पहली बार ईद पर नीतीश गांधी मैदान नहीं पहुंचे, निशांत को स्पेस दे रहे JDU अध्यक्ष?

Nitish Kumar skips Eid Milan Samaroh: आज देश भर में ईद का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद 2026 के मौके पर बिहार की राजनीति की एक खास तस्वीर सामने आई है जिसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है। बीस सालों में यह पहला मौका है जब सीएम नीतीश कुमार ईद के मौके पर गांधी मैदान में आयोजित नमाज और ईद मिलन समारोह में नहीं पहुंचे। उनके बेटे निशांत कुमार ने जिम्मेदारी संभाली। निशांत इस मौके पर काफी ऐक्टिव दिखे। उन्होंने मुस्लिम समाज से भाईचारे का संदेश दिया और सेवई का आनंद लिया। गांधी मैदान से निकलकर वे ललन सिंह के आवास पर जाकर मुलाकात की। सीएम ने राज्य वासियों को सोशल मीडिया के जरिए ईद की बधाई दी है।

नीतीश कुमार मुस्लिम कौम पर प्रति काफी संवेदनशील रहते हैं। शायद इसी वजह से नीतीश कुमार ने 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे का विरोध किया था और एनडीए गठबंधन से अलग हो गए थे। वे हर साल पटना गांधी मैदान में ईद मिलन में पहुंचते थे। इस साल उनकी जगह निशांत कुमार पहुंचे। मीडिया को दिए बयान में निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार की ओर से बधाई दी। कहा कि ईद के मौके पर देश वासियों और बिहार वासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से बधाई देता हूं। अल्लाह ताला सबको बरकत दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जदयू की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के अंदाज में नजर आए निशांत, टोपी भी पहनी

सियासी महकमे में चर्चा है कि नीतीश कुमार पुत्र निशांत कुमार को मौका दे रहे हैं। इस साल उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें निशांत काफी ऐक्टिव दिखे। नीशांत टोपी लगाकर नीतीश कुमार वाले अंदाज में दिखे। गांधी मैदान में बेटे निशांत को भेजकर नीतीश कुमार ने अपना मैसेज पास कर दिया। नीतीश कुमार हर साल नमाजियों से मिलकर उन्हें उन्हें बधाई देते और ईमाम से भी मुलाकात करते थे। इस साल यह जिम्मेदारी निशांत कुमार ने निभाई। हाल ही में ग्रांड सेरेमनी में निशांत ने जदयू की सदस्यता लेकर ऐक्टिव पॉलिटिक्स की पारी शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी ने सीएम के लिए नीतीश के बेटे का नाम उछाला, बोले- भूइयां का बेटा बना तो…

इससे पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। हालांकि पार्टी सूत्रों ने इसे औचारिक मुलाकात बताया है। उनके अनुसार पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत लगातार पार्टी संगठन को लेकर सक्रिय हैं। वे पार्टी की कार्यप्रणाली को करीब से समझ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी मुलाकात कर चुके हैं। रविवार को निशांत कुमार पार्टी प्रवक्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के माध्य्म से वे पार्टी के लोगों के विचार जान रहे हैं। साथ ही उनसे भविष्य को लेकर सुझाव भी ले रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 नहीं, 44 साल के हैं निशांत कुमार; अशोक चौधरी ने बताई सही जन्मतिथि
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।