Jitan Ram Manjhi floated Nitish son name for CM said If Bhuiyan son may become then why not Nishant मांझी ने सीएम के लिए नीतीश के बेटे का नाम उछाला, बोले- भूइयां का बेटा बना तो निशांत क्यों नहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मांझी ने सीएम के लिए नीतीश के बेटे का नाम उछाला, बोले- भूइयां का बेटा बना तो निशांत क्यों नहीं

जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक जो काम किया है, बिहार के लोग अब उस काम और छवि को उनमें (निशांत में) देख रहे हैं।

Sun, 15 March 2026 10:57 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मांझी ने सीएम के लिए नीतीश के बेटे का नाम उछाला, बोले- भूइयां का बेटा बना तो निशांत क्यों नहीं

Bihar CM: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक जो काम किया है, बिहार के लोग अब उस काम और छवि को उनमें (निशांत में) देख रहे हैं। राजगीर में व्यापार मेला के उदघाटन के मौके पर पहुंचे मांझी ने निशांत के मुख्यमंत्री मैटेरियल के सवाल पर बेबाकी से जवाब दिया। कहा- शहर सिखावे कोतवाल को। जब जीतन राम मांझी जैसा एक भूइयां का बेटा सीएम और केन्द्रीय मंत्री बन सकता है, तो उनके (निशांत के) लिए यह कौन-सी बड़ी बात है।

सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव पर जीतन मांझी ने स्पष्ट किया कि एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है और गठबंधन के पांचों उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे। पांचवीं सीट के लिए एनडीए के पास 38, तो विपक्ष के पास महज 35 वोट हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दो से चार विधायक एनडीए के सीधे संपर्क में हैं। इससे एनडीए का यह आंकड़ा 42 तक पहुंच सकता है और विपक्ष 32 पर सिमट जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव पर जीतनराम मांझी ने भी खोली जुबान- हमें कहा गया था कि...

नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के मैदान में हैं। सोमवार को वोटिंग है। शाम को गिनती शुरू होगी और उसके बाद रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली की राजनीति का हिस्सा बनने के बाद नीतीश कुमार बिहार सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे। बीस सालों से सीएम के पद पर जमे नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी कौन होगा, यह सवाल देश भर में पूछा जा रहा है। चर्चा है कि इतने दिनों से डिप्टी सीएम पोस्ट से संतोष करने वाली बीजेपी अब बड़ी भूमिका में रहेगी। बीजेपी के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कई नामों पर चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। कयासों का दौर जारी है। इसी बीच जीतनराम मांझी ने नया बयान देकर सियासत को गरमा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद ट्रेन चढ़े तो दिखी बिहारियों की दुर्दशा; बजट से पहले और ट्रेन मांग रहे मांझी

इससे पहले बेगूसराय में समृद्धि यात्रा के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार का नाम सीएम पद के लिए उछाला। नीतीश कुमार के सामने नारा लगा- बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो। तब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। सक्रिय राजनीति में आने से पहले से ही यह कहा जा रहा है कि नई सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। उसके बाद निशांत को विधान परिषद भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहुत देर कर दी हुजूर... कांग्रेस-राजद के गठबंधन टूटने की अकटलों पर बोले मांझी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।