Nitish experience and Nishant energy will develop Bihar JDU latest video makes bold claims Video: नीतीश के अनुभव और निशांत की उर्जा से बिहार विकसित होगा; जेडीयू के ताजा वीडियो में बड़े दावे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Video: नीतीश के अनुभव और निशांत की उर्जा से बिहार विकसित होगा; जेडीयू के ताजा वीडियो में बड़े दावे

वीडियो में कहा गया है कि बिहार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अब नीतीश कुमार के अनुभव और निशांत कुमार की उर्जा से बिहार का सर्वागिंण विकास होगा।

Sun, 8 March 2026 05:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Video: नीतीश के अनुभव और निशांत की उर्जा से बिहार विकसित होगा; जेडीयू के ताजा वीडियो में बड़े दावे

Nishant Kumar Video: पार्टी की औपचारिक तौर पर सदस्यता लेने के साथ ही जनता दल यूनाईटेड ने निशांत कुमार का प्रमोशन शुरू कर दिया है। पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के साथ निशांत कुमार के टैलेंट का बखान किया गया है। फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में कहा गया है कि बिहार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अब नीतीश कुमार के अनुभव और निशांत कुमार की उर्जा से बिहार का सर्वागिंण विकास होगा। निशांत कुमार की अगुआई में बिहार नया इतिहास रचेगा। राज्य की विकास यात्रा और तेजी से आगे बढ़ेगी। निशांत कुमार की सादगी, बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताया गया है।

रविवार को बिहार की राजनीति में बहुत बड़ा मोड़ आया जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पिता की पार्टी के माध्यम से सक्रिय राजनीति में कदम रखा। पटना स्थित पार्टी ऑफिस में भव्य समारोह में निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता दिलाई गयी। हजारों कार्यकर्ताओं की हुंकार से कार्यालय गूंजता रहा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई तो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने गर्मजोशी से उनका वेलकम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत ने छुआ पैर, ललन ने गले लगाया; नीतीश के बेटे की एंट्री की खास तस्वीरें

कहा गया है कि नीतीश कुमार ने अपने 20 साल के कार्यकाल में बिहार के सर्वांगिण विकास के लिए काफी काम किया है। उन्होंने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। अब निशांत कुमार इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आज पूरे बिहार से एक स्वर में आवाज उठ रही है कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में निशांत कुमार पिता के संकल्पों को पूरा करेंगे। राजनीति में सक्रिय निशांत कुमार की अगुआई में नया इतिहास रचने को बिहार तैयार है। जदयू के लाखों कार्यकर्ता उनके कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तत्पर हैंं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के कार्यों को आगे ले जाएंगे निशांत, पहले भाषण में बताया अपना प्लान

निशांत के मन में किसी के प्रति राग या द्वेष नहीं है। वह किसी पद की लालसा में पार्टी में नहीं आए हैं बल्कि पिता की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने और उनके संकल्पों को पूरा करने आए हैं। निशांत का जदयू से जुड़ना जदयू के हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। नीतीश कुमार के प्रयासों ने बिहार को नई पहचान दी है। निशांत इसे आगे लेकर जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन, बिहार का डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें

शुक्रवार को बेटे निशांत कुमार ने जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता की रसीद प्रदान की। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें जद(यू) का पट्टा पहनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री श्री विजय चौधरी, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मंत्री श्री जमा खान समेत बड़ी संख्या में जदयू के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।