Nishant touched feet Lallan Singh hugged him special photos of Nitish's son's entry into JDU निशांत ने छुआ पैर, ललन सिंह ने गले लगाया; नीतीश के बेटे की JDU में एंट्री की खास तस्वीरें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत ने छुआ पैर, ललन सिंह ने गले लगाया; नीतीश के बेटे की JDU में एंट्री की खास तस्वीरें

निशांत कुमार को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सदस्यता की रसीद प्रदान की। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें जद(यू) का पट्टा पहनाया।

Sun, 8 March 2026 07:52 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
निशांत ने छुआ पैर, ललन सिंह ने गले लगाया; नीतीश के बेटे की JDU में एंट्री की खास तस्वीरें

Nishant JDU Entry: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जद(यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता की रसीद प्रदान की। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें जद(यू) का पट्टा पहनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री श्री विजय चौधरी, मंत्री श्री श्रवण कुमार, मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मंत्री श्री जमा खान, मंत्री श्री सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी आईटी जद(यू) श्री मनीष कुमार समेत कई मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, विधानपार्षद गण, पार्टी के पदाधिकारी गण तथा भारी तादाद में प्रदेश से आए जद(यू) के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर निशांत कुमार ने ललन सिंह का पैर छू कर आशीर्वाद लिया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस ग्रांड सेरेमनी की खास तस्वीरें सामने आई हैं।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद ललन सिंह ने निशांत कुमार को गुलदस्ता देकर बधाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान निशांत और ललन सिंह के बीच बात होती रही।

निशांत को गुलदस्ता देकर बधाई देते ललन सिंह

इसके बाद निशांत कुमार ने झुककर उनका पैर छुआ और आशीर्वाद लिया। निशांत के इस व्यवहार से ललन सिंह भावुक हो गए और निशांत को गले लगा लिया।

ललन सिंह ने निशांत को गले लगाया

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को जदयू सदस्यता की रसीद अपने हाथ से प्रदान किया।

निशांत कुमार को सदस्यता रसीद देते संजय झा

जेडीयू के मंत्री जमा खान ने भी निशांत कुमार को गुलदस्ता देकर कॉन्ग्राचुलेट किया। इस दौरान जमा खान ब्लू जिंस और ब्लैक टीशर्ट में हैंडसम दिख रहे थे।

निशांत को बधाई देते मंत्री जमा खान

निशांत कुमार ने पहली बार जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि नीतीश कुमार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। उनके मार्गदर्शन में ही पार्टी का संचालन होगा। उन्होंंने राज्यसभा जाने के नीतीश कुमार के फैसले को व्यक्तिगत निर्णय बताया।

पहली बार जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते निशांत कुमार

निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार के अंदाज में दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते निशांत

कार्यक्रम के दौरान जदयू कार्यलय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी।

Crowd in JDU Office

पार्टी की सदस्यता लेने के बाद जदयू कार्यालय से निकलकर निशांत कुमार सीधे सीएम आवास पर पहुंचे। उन्होंने नीतीश कुमार को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद लिया। उसके बाद वे पटना हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा की। वहां से निकलकर हाई कोर्ट मजार पर भी पहुंचे। वहां चादरपोशी कर बिहार में अमन चैन की दुआ मांगी। निशांत कुमार के पार्टी में आने से जदयू में खुशी की लहर व्याप्त है। पटना की सड़कों पर उनके स्वागत में बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। कई सालों से उनके पार्टी में शामिल होने की मांग की जा रही थी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की नई सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।