Nitish Cabinet Ministers List Region break up Magadh Mithila Anga gots half mantri Tirhut Shahabad Seemanchal Champaran नीतीश के आधे मंत्री मगध, मिथिला और अंग से; पीछे रह गए तिरहुत, सीमांचल, शाहाबाद समेत 6 इलाके, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के आधे मंत्री मगध, मिथिला और अंग से; पीछे रह गए तिरहुत, सीमांचल, शाहाबाद समेत 6 इलाके

Nitish Cabinet Ministers List Region Equation: नीतीश कुमार की नई सरकार में सीएम समेत 27 मंत्रियों में आधे से ज्यादा मिनिस्टर पद मगध, मिथिला और अंग इलाके के नेताओं को मिला है। सीएम मगध और दोनों डिप्टी सीएम अंग से हैं।

Thu, 20 Nov 2025 07:14 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश के आधे मंत्री मगध, मिथिला और अंग से; पीछे रह गए तिरहुत, सीमांचल, शाहाबाद समेत 6 इलाके

Nitish Cabinet Ministers List Region Equation: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की नई सरकार के कैबिनेट में सीएम समेत मंत्री बने 27 नेताओं में मगध इलाके का बोलबाला है। मगध, मिथिला और अंग क्षेत्र को सीएम समेत 15 मंत्री मिले हैं। आधे से ज्यादा पद झटकने वाले इन तीन इलाकों में सीएम नीतीश का मगध रीजन और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का अंग का एरिया भी शामिल है। बाकी छह इलाकों को बचे हुए 12 मिनिस्टर मिला है। तिरहुत तीसरे नंबर पर है, जहां से 4 मंत्री बने हैं। सबसे कम 1 मंत्री कोसी और चंपारण को मिला है। बाकी क्षेत्रों से कम से कम 2-2 मंत्री बनाए गए हैं।

49 सीटों वाले मगध को सीएम नीतीश कुमार समेत 7 मंत्री मिले हैं। 37 सीट वाले मिथिला को 5, 28 सीट वाले तिरहुत को 4, 21 सीट वाले अंग को 3, 24 सीट वाले सीमांचल, 24 सीट वाले सारण और 22 सीट वाले शाहाबाद को 2-2 मिनिस्टर मिले हैं। 21 सीट वाले चंपारण और 17 सीट वाले कोसी को 1-1 मंत्री मिला। नीचे देखिए, नीतीश के मंत्रिमंडल में किस इलाके से कौन मंत्री बने हैं।

नामपदपार्टीक्षेत्र
नीतीश कुमारमुख्यमंत्रीजेडीयूमगध
सम्राट चौधरीउप-मुख्यमंत्रीबीजेपीअंग
विजय कुमार सिन्हाउप-मुख्यमंत्रीबीजेपीअंग
विजय कुमार चौधरीमंत्रीजेडीयूमिथिला
बिजेंद्र प्रसाद यादवमंत्रीजेडीयूकोसी
श्रवण कुमारमंत्रीजेडीयूमगध
मंगल पांडेयमंत्रीबीजेपीसारण
दिलीप जायसवालमंत्रीबीजेपीसीमांचल
अशोक चौधरीमंत्रीजेडीयूमगध
लेशी सिंहमंत्रीजेडीयूसीमांचल
मदन साहनीमंत्रीजेडीयूमिथिला
नितिन नबीनमंत्रीबीजेपीमगध
रामकृपाल यादवमंत्रीबीजेपीमगध
संतोष सुमनमंत्रीहममगध
सुनील कुमारमंत्रीजेडीयूसारण
जमा खानमंत्रीजेडीयूशाहाबाद
संजय सिंह टाइगरमंत्रीबीजेपीशाहाबाद
अरुण शंकर प्रसादमंत्रीबीजेपीमिथिला
सुरेंद्र मेहतामंत्रीबीजेपीमिथिला
नारायण प्रसादमंत्रीबीजेपीचंपारण
रमा निषादमंत्रीबीजेपीतिरहुत
लखेंद्र कुमार रौशनमंत्रीबीजेपीतिरहुत
श्रेयसी सिंहमंत्रीबीजेपीअंग
प्रमोद चंद्रवंशीमंत्रीबीजेपीमगध
संजय पासवानमंत्रीलोजपा-आरमिथिला
संजय कुमार सिंहमंत्रीलोजपा-आरतिरहुत
दीपक प्रकाशमंत्रीरालोमोतिरहुत
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपूत सबसे आगे; नीतीश सरकार में कितने भूमिहार, यादव, ब्राह्मण, दलित बने मंत्री?
ये भी पढ़ें:Nitish Ministers Full List: नीतीश सरकार के मंत्री और पार्टी के नाम की पूरी सूची
ये भी पढ़ें:पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी, नई सरकार में 12 नए मंत्रियों की एंट्री
ये भी पढ़ें:आधी आबादी को सरकार में 11% हिस्सा, नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों में 3 महिलाएं
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।