Nitish NDA Govt Cabinet Ministers Full List of BJP JDU Chirag LJP R Manjhi HAM Kushwaha RLM party mantri soochi Nitish Ministers Party Full List: नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी की पूरी सूची, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Nitish Ministers Party Full List: नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी की पूरी सूची

Nitish Cabinet Party Wise Ministers Full List: बिहार की 8वीं एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले ली है। नीतीश कैबिनेट में भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के 26 नेता मंत्री बने हैं। पूरी सूची।

Thu, 20 Nov 2025 07:14 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Nitish Ministers Party Full List: नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी की पूरी सूची

Nitish Cabinet Party Wise Ministers Full List: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की 8वीं सरकार के मुखिया के तौर पर सीएम पद की 10वीं बार शपथ ले ली है। नीतीश ने कैबिनेट में अपने साथ बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी-आर, एचएएम और आरएलएम के कुल 26 नेताओं को मंत्री बनाया है। नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 मंत्री बने हैं। इन 26 मंत्रियों में रालोमो कोटे के दीपक प्रकाश किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद में लाया जाएगा। जीतनराम मांझी ने अपने बेटे संतोष सुमन को हम कोटे से दोबारा मंत्री बनवाया है। चिराग पासवान ने महुआ से मुकेश रौशन व तेज प्रताप यादव को हराने वाले संजय कुमार सिंह व बखरी से सीपीआई को हराकर आए संजय पासवान को मंत्री बनवाया है।

Nitish Cabinet Party Wise Ministers Full List:

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री- जेडीयू

सम्राट चौधरी- उप-मुख्यमंत्री- बीजेपी

विजय कुमार सिन्हा- उप-मुख्यमंत्री, बीजेपी

विजय कुमार चौधरी- मंत्री, जेडीयू

बिजेंद्र प्रसाद यादव- मंत्री, जेडीयू

श्रवण कुमार- मंत्री, जेडीयू

मंगल पांडेय- मंत्री, बीजेपी

दिलीप जायसवाल- मंत्री, बीजेपी

अशोक चौधरी- मंत्री, जेडीयू

लेशी सिंह- मंत्री, जेडीयू

मदन सहनी- मंत्री, जेडीयू

नितिन नबीन- मंत्री, बीजेपी

रामकृपाल यादव- मंत्री, बीजेपी

संतोष सुमन- मंत्री, हम

सुनील कुमार- मंत्री, जेडीयू

मोहम्मद जमा खान- मंत्री, जेडीयू

संजय सिंह टाइगर- मंत्री, बीजेपी

अरुण शंकर प्रसाद- मंत्री, बीजेपी

सुरेंद्र मेहता- मंत्री, बीजेपी

नारायण प्रसाद- मंत्री, बीजेपी

रमा निषाद- मंत्री, बीजेपी

लखेंद्र कुमार रौशन- मंत्री, बीजेपी

श्रेयसी सिंह- मंत्री, बीजेपी

प्रमोद चंद्रवंशी- मंत्री, बीजेपी

संजय कुमार- मंत्री, लोजपा-आर

संजय कुमार सिंह, लोजपा-आर

दीपक प्रकाश, रालोमो

नीतीश इससे पहले 7 बार एनडीए और 2 बार महागठबंधन सरकार के सीएम रहे हैं। एनडीए की पहले की 7 सरकारों में 1 बार जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री रहे थे। बिहार चुनाव में एनडीए को 202 दलों के साथ दो तिहाई से ऊपर बहुमत मिला है। राजग के 202 विधायकों में भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा-रामविलास के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 एमएलए शामिल हैं। नीतीश ने कल ही संकेत दिया था कि आज के शपथ में सारे 35 मंत्री नहीं बनाए जाएंगे और मकर संक्रांति के बाद यानी अगले साल मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।