Nitish Cabinet Ministers Caste List Rajput ahead of Bhumihar Yadav Brahman Dalit Kurmi Koeri Nishad in Mantri equation राजपूत सबसे आगे; नीतीश कैबिनेट में कितने भूमिहार, यादव, ब्राह्मण, दलित, निषाद या बाकी जातियों से मंत्री?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजपूत सबसे आगे; नीतीश कैबिनेट में कितने भूमिहार, यादव, ब्राह्मण, दलित, निषाद या बाकी जातियों से मंत्री?

Nitish Cabinet Ministers Caste Equation List: नीतीश सरकार में सीएम समेत 27 मंत्रियों ने शपथ ली है। जाति के हिसाब से सबसे ज्यादा 4 राजपूत मंत्री बने हैं। दलित समाज से 5 बने तो हैं, लेकिन जाति गिनने पर वो ठाकुर से पीछे हैं।

Thu, 20 Nov 2025 07:15 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राजपूत सबसे आगे; नीतीश कैबिनेट में कितने भूमिहार, यादव, ब्राह्मण, दलित, निषाद या बाकी जातियों से मंत्री?

Nitish Cabinet Ministers Caste Equation List: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10वीं सरकार में सीएम, दो डिप्टी सीएम समेत कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। नीतीश के 26 कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा के 14, जदयू के 9, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 नेता शामिल हैं। एनडीए की 8वीं सरकार में सीएम समेत 27 मिनिस्टर की जातियों को देखें तो जीतनराम मांझी और उपेंंद्र कुशवाहा ने अपने-अपने बेटे को मंत्री बनवा लिया है। नीतीश, अमित शाह और चिराग पासवान ने अपने सपोर्ट बेस और भविष्य की राजनीति के हिसाब से मंत्री बनाए हैं। 4 मंत्री के साथ राजपूत इस बार भी सबसे आगे है। पिछली बार भी 5 ठाकुर मंत्री बने थे। दलित समाज से 5 मंत्री बनाए गए हैं, लेकिन उनके अंदर जाति के स्तर पर राजपूत बहुत आगे हैं। दलितों में सबसे ज्यादा दुसाध (पासवान) से 2, जबकि 1-1 मुसहर, रविदास और पासी मंत्री बने हैं।

नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में 4 राजपूत के बाद कुर्मी, कोइरी, भूमिहार, यादव, निषाद और दुसाध को 2-2 मंत्री का पद मिला है। 1-1 मंत्री पद से सरकार में हिस्सेदारी पाने वाली जातियों में ब्राह्मण, रविदास, मुसहर, पासी, कलवार, कायस्थ, सूड़ी, धानुक, तेली और कहार भी शामिल हैं। मुसलमान से जेडीयू के जमा खान फिर से मंत्री बन गए हैं।

नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की जाति की पूरी लिस्ट नीचे देखिए।

नामपदपार्टीजाति
नीतीश कुमारमुख्यमंत्रीजेडीयूकुर्मी
सम्राट चौधरीउप-मुख्यमंत्रीबीजेपीकोइरी
विजय कुमार सिन्हाउप-मुख्यमंत्रीबीजेपीभूमिहार
विजय कुमार चौधरीमंत्रीजेडीयूभूमिहार
बिजेंद्र प्रसाद यादवमंत्रीजेडीयूयादव
श्रवण कुमारमंत्रीजेडीयूकुर्मी
मंगल पांडेयमंत्रीबीजेपीब्राह्मण
दिलीप जायसवालमंत्रीबीजेपीकलवार
अशोक चौधरीमंत्रीजेडीयूदलित
लेशी सिंहमंत्रीजेडीयूराजपूत
मदन साहनीमंत्रीजेडीयूनिषाद
नितिन नबीनमंत्रीबीजेपीकायस्थ
रामकृपाल यादवमंत्रीबीजेपीयादव
संतोष सुमनमंत्रीहमदलित
सुनील कुमारमंत्रीजेडीयूदलित
जमा खानमंत्रीजेडीयूमुसलमान
संजय सिंह टाइगरमंत्रीबीजेपीराजपूत
अरुण शंकर प्रसादमंत्रीबीजेपीसूड़ी
सुरेंद्र मेहतामंत्रीबीजेपीधानुक
नारायण प्रसादमंत्रीबीजेपीतेली
रमा निषादमंत्रीबीजेपीनिषाद
लखेंद्र कुमार रौशनमंत्रीबीजेपीदलित
श्रेयसी सिंहमंत्रीबीजेपीराजपूत
प्रमोद चंद्रवंशीमंत्रीबीजेपीकहार
संजय पासवानमंत्रीलोजपा-आरदलित
संजय कुमार सिंहमंत्रीलोजपा-आरराजपूत
दीपक प्रकाशमंत्रीरालोमोकोइरी
,
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।